लाइव न्यूज़ :

कुत्ते के काटने पर घरेलू उपचार : कुत्ते के काटने पर क्या करें ? अगर कुत्ता काट ले तो बिना देरी किये आजमायें ये 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: February 26, 2021 12:26 IST

कुत्ते के काटने के बाद 72 घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते के काटने के बाद 72 घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना जरूरीघाव को साबुन से धोना जरूरीकुत्ते पर रखें नजर, रेबीज के लक्षणों को पहचानें

कुत्ते के काटने से रेबीज वायरस फैल सकता है जो जानलेवा हो सकता है। अगर आपको कभी कोई कुत्ता काट ले तो आपको तुरंत चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए। कुछ लोग यह सोचकर डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं कि कुत्ते ने बहुत ज्यादा नहीं काटा है यानी घाव बहुत छोटा है। इस तरह की लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। 

कुत्ते के काटने पर लोग आनन-फानन में गलत कदम उठा लेते हैं। आपको मालूम होने चाहिए कि ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले क्या करना है। कुछ जरूरी उपाय हैं, जिन्हें आपको कुत्ते के काटने के चंद सेकंड, मिनट या घंटों में करने चाहिए।

कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको खून रोकने और घाव को साफ करने के काम करना चाहिए। इसके बाद मेडिकल सहायता बुलानी चाहिए या डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

इस बीच तीन बातों का ध्यान रखें- 1) कटे हुए घाव पर भूलकर भी कपड़ा ना बांधे, घाव खुला रखें, 2) घाव वाले हिस्से को साबुन से धोएं, 3) 24 घंटे के अंदर डॉक्टर को दिखाएं और इन्फेक्शन से बचने के लिए पहला इंजेक्शन लगाएं। 

कुत्ते के काटने का इलाज

यह सारे काम होने के बाद अगर संभव हो तो पता लगाने की कोशिश करें कि आपको रेबीज वाले कुत्ते ने तो नहीं काटा है। क्योंकि रेबीज वाले कुत्ते के काटने से आप भी रेबीज का शिकार हो सकते हैं। 

रेबीज का कोई इलाज नहीं है और यह जानलेवा है। इसलिए कुत्ते के काटने के बाद कुछ दिनों तक उस कुत्ते पर नजर रखें अगर कुछ ही दिनों में उसकी मौत हो जाती है, तो समझ लें कि आपके लिए बड़ा खतरा है।

कुत्ते में रेबीज के लक्षण

- जब कुत्ते में छेड़खानी के बिना अपने आप झपटने और काटने की आदत आ जाए।- कुत्ता लकड़ी, घास या अन्य वस्तुओं को भी काटने लगता है।- अधिक हिंसक होना-घर से भागना और जो भी रास्ते में सामने आए, उसे काटना।- कुत्ता फटी सी आवाज में भौंकता है अर्थात् उसकी पहले वाली आवाज बदल जाती है।- सांस लेने के लिए तेज हांफना- कुत्ता या पशु लक्षण मिलने के दस दिनों के अंदर मर जाता है।

पीड़ित में रेबीज के लक्षण

- कुत्ते के काटने के बाद चिड़चिड़ापन महसूस होना।- बुखार आना।- मुंह से लार निकलना।- मासंपेशियों में जकड़न महसूस होना।

कुत्ते के काटने का इलाज

- अगर आपको रेबीज वाले कुत्ते ने नहीं काटा है, तो डॉक्टर आपके इलाज के लिए इन टीकों की सलाह दे सकता है।- मामूली खरोंच के लिए टीका लगवाना सबसे प्रभावी है। अगर कुत्ते ने गहरा काटा है, तो एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन जरूरी है।- ज्यादातर मामलों में डॉक्टर टांकें लगाने से बचते हैं, इससे दूसरे अंग प्रभावित हो सकते हैं।- अगर पालतू कुत्ते ने काटा है तो तीन टीके लगाने होते हैं। यानि पहला टीका कुत्ते के काटने के एक दिन बाद, दूसरा तीन दिन बाद और तीसरा सात दिन बाद।- अगर आवारा कुत्ते ने काटा है, तो आपको तीसरे टीके के बाद एक हफ्ते के अंतराल में पांच से सात टीके लगवाने होंगे।- हल्की खरोंच के मामले में आपको कम से कम तीन टीके लगवाने होंगे।

कुत्ते के काटने पर घरेलू उपाय शहदशहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह आपको एलर्जी से बचाने में सहायक है। इसमें कुत्ते के जहर को बेअसर करने की क्षमता होती है। इसके लिए प्याज का पेस्ट बनाकर उसमें शहद डालकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

काली मिर्चकाली मिर्च के कुछ दाने और दो चम्मच जीरा पानी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इस पेस्ट को कुत्ते के काटे वाले स्थान पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

प्‍याजप्याज भी कुत्ते के जहर को हटाने में काफी मददगार है। इसके लिए प्याज का रस, अखरोट की गिरी को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा नमक और शहद मिला लें। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर पट्टी बांध लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

कुत्ते के काटने पर इंजेक्शन

एंटी रेबीज वैक्सीन उस स्थिति में दिया जाता है, जब किसी व्यक्ति को पागल कुत्ता, गीदड़, भेड़िए आदि काट ले। मरीज को 72 घंटे के अंदर इस वैक्सीन को लगवाना जरूरी है। वैक्सीन न लगवाने की स्थिति में रेबीज़ रोग होने का खतरा होता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार