लाइव न्यूज़ :

सावन के महीने में नॉन-वेज के अलावा ना खाएं ये 20 हरी सब्जियां भी, भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

By उस्मान | Updated: August 2, 2018 07:19 IST

दिल्ली के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि आपको इस महीने किन-किन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए और क्यों।  

Open in App

सावन के महीने में खानेपीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि श्रावण के महीने में हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? दिल्ली के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि आपको इस महीने किन-किन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए और क्यों।  

डॉक्टर के अनुसार, आयुर्वेद में तीन तरह के दोष होते हैं वात, पित्त और कफ। आधुनिक चिकिस्ता प्रणाली में वात शरीर के काम करने, पित्त मेटाबोलिज्म से और कफ स्ट्रक्चर और पानी से जुड़ा है। ऋतुचार्य (मौसमी दिनचर्या) के अनुसार, शरीर में वात या कार्यप्रणाली वर्षा ऋतु (बरसात के मौसम) में बढ़ते हैं जो श्रवण महीने के नाम से जाना जाता है। इस महीने पित्त के काम रुक जाता है। 

श्रावण मास में वात दोष का काम बढ़ने लगता है। इसका मतलब यह है कि वात को बढ़ाने वाली कोई भी चीज खाने से शरीर को नुकसान होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां वात को बढ़ावा देती हैं। यही वजह है कि सावन के महीने में इन्हें खाने की सलाह नहीं दी जाती है। 

आधुनिक चिकित्सा के अनुसार, बरसात के मौसम में अधिकांश जमीन के कीड़े भी सतह पर आते हैं और पत्तेदार सब्जियों को संक्रमित करते हैं। यह एक और कारण है कि श्रावण के महीने में पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए हानिकारक हैं। 

सावन का महीना है, संभलकर खायें ये 8 'वेज' चीजें, असल में हैं नॉन वेज

आयुर्वेद के अनुसार, श्रावण के महीने में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है इसलिए पाचन को प्रभावित करने वाली किसी भी चीज का सेवन इस महीने नहीं करना चाहिए। 

इन चीजों के सेवन से बचेंडॉक्टर के अनुसार, आपक सावन के महीने में पालक, गोभी, ब्रोकोली, अजवाइन, हरी प्याज, सरसों का साग, जल कुम्भी, सौंफ, पत्तागोभी, कासनी, मेथी, बथुआ, पुदीना, धनिया, हरा कोलार्ड, सलाद पत्ता और ब्रसल स्प्रोउट जैसी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। 

टॅग्स :सावनहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां