लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, खूनी बवासीर जैसी 10 बीमारियों की दवा है ये पौधा, हड्डियों को भी बनाता है मजबूत

By उस्मान | Updated: August 21, 2019 13:43 IST

100 ग्राम सोआ में लगभग 43 कैलोरी, 3.5 ग्राम प्रोटीन, 7  ग्राम कार्बोहाइड्रेट और लगभग 2 ग्राम फाइबर होता है जबकि फैट सिर्फ 1 ग्राम ही पाया जाता है।

Open in App

सोआ (Dill) एक जड़ी बूटी है जिसे वैज्ञानिक रूप से एनाथुम ग्रेवोलेंस के नाम से जाना जाता है। इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल सैकड़ों वर्षों से रसोई और औषधीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह पौधा शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के साथ मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी बढ़ावा देता है।

इसके इस्तेमाल से आपको पाचन, आंतों की गैस, जिगर की समस्‍याएं, पित्‍ताशय की थैली, बवासीर, संक्रमण, मासिक धर्म की ऐंठन और अनिद्रा जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 100 ग्राम सोआ में लगभग 43 कैलोरी, 3.5 ग्राम प्रोटीन, 7  ग्राम कार्बोहाइड्रेट और लगभग 2 ग्राम फाइबर होता है जबकि फैट सिर्फ 1 ग्राम ही पाया जाता है। 

1) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकसोआ में डायबिटीज कंट्रोल करने की क्षमता होती है। इसमें कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स पाया जाता है, जो सीरम लिपिड्स और इंसुलिन लेवल में उतार चढ़ाव को कम करने में मदद करता है। यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को प्रभावी रूप से नियंत्रित कर सकता है।

2) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत इसके पोषक तत्‍व शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं। यदि आप बार-बार संक्रमण का शिकार होते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपका प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर है। लेकिन सोआ का इस्‍तेमाल करके आप अपनी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

3) इन्फेक्शन से बचाने में मददगारइस औषधीय पौधे में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। यह आंतरिक अंगों के साथ-साथ बाहरी चोट, घाव और कट आदि में संक्रमण को रोकने में मदद करता है। सोआ के ये गुण शरीर को विभिन्‍न संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं।

4) कब्ज और बवासीर का रामबाण इलाजसोआ में फाइबर की उच्‍च मात्रा होती है साथ ही इसमें कुछ फ्लैवोनोइड्स भी होते हैं जो जीवाणुनाशक के रूप में जाने जाते हैं। इसके अलावा सोआ मैग्‍नीशियम जैसे खनिज पदार्थों का स्रोत होता है। यदि आपको पेट से संबंधित किसी प्रकार की बीमारी जैसे दस्‍त, कब्‍ज, पेट दर्द, बवासीर आदि है तो यह आपकी मदद कर सकता है।  

5) हड्डियों को बनाता है मजबूतयह पौधा कैल्शियम का भंडार है और कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सोआ में यह पर्याप्‍त मात्रा में होता है, जो आपकी हड्डियों के विकास में मदद करता है। नियमित रूप से सोआ का सेवन करने पर यह आपकी हड्डियों की चोटों का उचित उपचार कर सकता है। इसके अलावा यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को भी रोक सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब