लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को 2 हफ्ते में खत्म कर सकता है ये फल, घुटने भी बनते हैं मजबूत

By उस्मान | Updated: March 31, 2019 15:32 IST

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना सिर्फ एक अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो सकता है।

Open in App

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अखरोट स्तन कैंसर को को बढ़ने से रोकने और इससे उबरने में भी मददगार साबित हो सकता है। ‘न्यूट्रिशन रिसर्च’पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि अगर किसी में स्तन कैंसर की पुष्टि है तो करीब दो सप्ताह तक हर दिन दो औंस अखरोट खाने से उसके जीन व्यवहार में उल्लेखनीय बदलाव आ सकता है।

अमेरिका में मार्शल विश्वविद्यालय से डब्ल्यू एलेन हार्डमैन ने बताया कि चुहिया पर किए गए प्रयोग में पाया गया अखरोट के सेवन ने स्तन कैंसर के बढ़ने की गति धीमी हुई और इसका खतरा भी कम हुआ। 

हार्डमैन ने कहा, ‘‘इस शोध के आधार पर हमारी टीम ने अनुमान लगाया कि अगर किसी महिला में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है तो अखरोट के सेवन से उसके जीन व्यवहार में बदलाव आयेगा। इस बदलाव से महिला में स्तन कैंसर फैलने की गति कम होगी और बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी।’’ 

पहले नैदानिक परीक्षण में स्तन कैंसर से पीड़ित कुछ महिलाओं को प्रतिदिन दो औंस अखरोट खिलाए गए और पाया गया कि अखरोट खाने से उनके जीन व्यवहार में काफी बदलाव हुआ।

हार्डमैन ने कहा, ‘‘इन नतीजों से इस अवधारणा को बल मिलता है कि मनुष्यों में अखरोट का सेवन कैंसर बढ़ने की गति कम कर सकता है और मरीज को इस बीमारी से उबरने में मदद मिल सकती है।’’ 

घुटनों को मजबूत बनाता है अखरोट

अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी-6, कैल्शियम और मिनरल पाए जाते हैं। ये बॉडी की अनेकों कमियों को पूरा करता है। घुटनों में ग्रीस कम होने लगे तो रोजाना चार अखरोट खाने चाहिए। ये घुटनों में कैल्शियम की कमी को पूरा कर साथ ही विटामिन-मिनरल्स प्रदान करके उन्हने मजबूत बनाता है।

तनाव कम करने में सहायक

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना सिर्फ एक अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो सकता है। साथ ही एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने अखरोट खाने वाले लोगों में अवसाद का स्तर 26 प्रतिशत कम, जबकि इस तरह की अन्य चीजें खाने वालों में अवसाद का स्तर आठ प्रतिशत कम पाया है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब