लाइव न्यूज़ :

सावधान! ऐसे लोग भूलकर भी न खायें अदरक, धीरे-धीरे ले सकता है जान

By उस्मान | Updated: March 23, 2019 15:13 IST

कई शोध इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि यह मसाला सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू से लेकर कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। अदरक का शरीर पर वैसे तो कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है लेकिन इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। 

Open in App

अदरक को दुनिया की सबसे बहुपयोगी औषधीय जड़ी-बूटी माना जाता है। अदरक में एंटी-फंगल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक, एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल जैसे गुण होते हैं। इसके अलावा अदरक विटामिन्स, मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्वों का भंडार, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने में सहायक हैं। 

कई शोध इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि यह मसाला सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू से लेकर कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। अदरक का शरीर पर वैसे तो कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है लेकिन इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। 

शोधकर्ताओं के अनुसार, रोजाना 5 ग्राम से अधिक अदरक का सेवन करने से दुष्परिणाम हो सकते हैं। कुछ विशेष दुष्प्रभाव जैसे गैस्ट्रिटिस, पेट खराब होना, डायरिया, मुंह में जलन, हार्ट बर्न आदि हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप नीचे बताई गई किसी स्थिति का शिकार हैं, तो आपको अदरक के सेवन से बचना चाहिए। 

1) दुबले पतले कमजोर लोगोदुबले पतले शरीर वालों को अदरक का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अदरक का सोच समझकर ही सेवन करें। इसका कारण यह है कि अदरक भूख कम करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायक है। ऐसे में अदरक खाने से आपकी भूख तो कम होगी ही और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

2) हीमोफीलिया के मरीज हीमोफीलिया से पीड़ित लोगों के लिए अदरक का सेवन जहर के समान ही होता है। इसका कारण यह है कि अदरक खाने से खून पतला होने लगता है। अदरक में सेलिसिलेट नामक पदार्थ होता है। एसिटाइल सेलिसिलिक एसिड, सेलिसिलेट से उत्पन्न होता है जिसे एस्पिरिन भी कहा जाता है। यह खून को पतला करने में मदद करते हैं।

3) गर्भवती महिलाएंप्रेगनेंसी के शुरूआती चरण में महिलाओं के लिए अदरक का सेवन करना अच्छा ही होता है, क्योंकि यह मॉर्निंग सिकनेस और कमजोरी को दूर करने में मदद भी करता है। वहीं आखिरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं को अदरक के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से समय पूर्व प्रसव का खतरा हो सकता है। इसका कारण यह है कि अदरक की तासीर गर्म होती है। हालांकि इसे सिद्ध करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

4) जो लोग दवाएं खा रहे हैंऐसे लोग जो दवाएं ले रहे हैं, उन्हें अदरक खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दवाइयों में मौजूद ड्रग्स जैसे बेटा-ब्लॉकर्स, एंटीकोगुलैंट्स और इंसुलिन अदरक के साथ मिलकर खतरनाक मिश्रण भी बनाते हैं, जो शरीर को हानि भी पहुंचाते है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब