लाइव न्यूज़ :

कैंसर सहित डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज के शुरूआती लक्षणों को जड़ से खत्म कर देते हैं ये 5 हरे फल

By उस्मान | Updated: February 4, 2019 15:02 IST

डायटीशियन शिखा ए शर्मा के अनुसार, कैंसर के शुरूआती लक्षणों को खत्म करने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है और इसके लिए फलों से बेहतर और कुछ नहीं है।

Open in App

आज वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) है। WHO के अनुसार, दुनिया में हो रही मौतों का दूसरा बड़ा कारण कैंसर है। साल 2018 में कैंसर से 9.6 मिलियन लोगों की मौत हुई थी। हर छह में से एक मौत का कैंसर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही समय पर कैंसर के लक्षणों की पहचान करके इलाज कराने से कैंसर पर जीत पाई जा सकती है। कैंसर से बचने के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। डायटीशियन शिखा ए शर्मा आपको कुछ फलों की बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको हर कीमत पर डाइट में शामिल करना चाहिए। 

शिखा के अनुसार, सेब, अंगूर, अमरूद  जैसे हरे फलों को स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम आहार माना जाता है। लगभग हर फल में प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह सभी मौजूद पोषक तत्‍व शरीर को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करते है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आपको बीमारियों से बचाते हैं।  

1) हरा सेबआमतौर पर लोग लाल रंग वाला सेब ही खाते हैं और उसी के फायदों के बारे में जानते हैं लेकिन शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हरा सेब और भी ज्यादा फादेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी और के की भरपूर मात्रा होती है साथ ही इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाये जाते हैं। हरे सेब में लाल सेब की उलना में कम शुगर और ज्यादा फाइबर होता है। इससे आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने, फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना 21 फीसदी कम करने, बढ़ती उम्र के असर को रोकने, खून के थक्के से बचने, हड्डियों को मजबूत बनाने और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। 

2) शरीफा शरीफा शरीफा एक ऐसा फल है जिसमें वजन बढ़ाने की क्षमता भरपूर होती है। इसमें नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। विटामिन सी में शरीर की रोगों से लड़ने वाली शक्ति यानी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने की क्षमता होती है। यह एनर्जी का बेहतर स्रोत है और इसके सेवन से थकावट और मांसपेशियों की कमजोरी से राहत मिलती है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होने की वजह से यह चिंता, तनाव से बचाता है। इसके अलावा यह खून की कमी यानी एनीमिया से बचाता है। 

3) अंगूर बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। अंगूर का सेवन काफी लोग पसंद करते हैं। इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

4) नाशपाती नाशपाती में मौजूद खनिज, विटामिन और आर्गेनिक कंपाउंड सामग्री स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसमें घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे कि सेहत और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। नाशपाती में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं।

5) अमरूदअमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज पदार्थ शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है। एक शोध के अनुसार अमरूद की पत्तियां अल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंजाइम की क्रिया द्वारा रक्त शर्करा को कम करती है। दूसरी तरफ सुक्रोज और लैक्टोज को सोखने से शरीर को रोकती है जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरूद के पत्तों का चूर्ण लाभदायक होता है। अमरुद ना सिर्फ कब्ज को सही रखता है बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी सही करता है।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब