लाइव न्यूज़ :

बाजार में आ गए विटामिन-C से भरपूर 6 सस्ते फल, कोरोना काल में बढ़ा देंगे आपकी इम्यून पावर, खून की कमी होगी

By उस्मान | Updated: November 12, 2020 09:06 IST

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के उपाय : सर्दियों में इन चीजों के सेवन से सांस से जुड़ीं तकली दूर होती हैं

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन सी शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैडायबिटीज कंट्रोल करता है, और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता विटामिन सीइम्यून सिस्टम को स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है

विटामिन सी शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर को फ्री रैडिकल्स डैमेज से बचाने में मदद करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, डायबिटीज कंट्रोल करता है, और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है।

इसके अलावा, विटामिन सी को इम्यून सिस्टम को स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से कोरोना काल में जब दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर जो रदे रहे हैं, तो इसकी कमी आपको खतरे में डाल सकती है।

मजबूत इम्यून सिस्टम श्वसन समस्याओं को रोकने में मदद करता है। सांस की समस्या कोरोना वायरस का एक आम लक्षण है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने दावा किया है कि विटामिन सी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के इलाज में मदद कर सकता है।

श्वसन संबंधी परेशानियों को रोकने के अलावा, विटामिन सी फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। यूरोपियन रेस्पिरेटरी जर्नल में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में, यह पाया गया कि विटामिन सी फेफड़ों पर एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव डाल सकता है। कई अन्य अध्ययनों के अनुसार विटामिन सी फाइब्रोसिस और फेफड़ों के कैंसर के जोखिमों को कम कर सकता है। 

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई ऐसे फल बाजार में आ गए हैं, जो विटामिन सी का भंडार हैं। इनके नियमित सेवन से आपको रोजाना की विटामिन सी की पर्याप्त खुराक मिल सकती है। 

संतरासर्दियां शुरू होते ही बाजार में संतरे बिकने लगते हैं। संतरे में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने, आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। 

अमरूदसर्दियों में अमरूद खाने का अलग ही मजा होता है। कच्चे अमरूद को काला नमक और लाल मिर्च के साथ खाने में खाने से स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा, अमरूद कई पोषक तत्वों के लिए भी जाना जाता है। इसे खाने से वजन कम करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और डायबीटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अनार बेशक यह थोड़ा महंगा मिलता है लेकिन इसके नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। आप इन दिनों रोजाना एक गिलास अनार का जूस या सलाद में खा सकते हैं। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरीइसमें कोई शक नहीं है कि स्ट्रॉबेरी विभिन्न शक्तिशाली पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। सबसे बड़ी बात इसमें कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी और फैट नहीं होता है। 

कीवी यह एक ऐसा शक्तिशाली फल है, जो सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकता है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, मात्र 100 मिलीग्राम कीवी आपको 74।7 ग्राम विटामिन सी प्रदान करता है। समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें। 

अंगूरसभी लोगों को अंगूर खाना पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ अंगूर को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। विटामिन सी के अलावा इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार