पालक और गाजर को कच्चा खाने से सेहत को होते हैं ये फायदे

By उस्मान | Published: April 18, 2018 11:21 AM2018-04-18T11:21:35+5:302018-04-18T11:24:12+5:30

इन चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए आवश्यक हैं।  

diet tips benefits of eating carrot and spinach in raw format | पालक और गाजर को कच्चा खाने से सेहत को होते हैं ये फायदे

पालक और गाजर को कच्चा खाने से सेहत को होते हैं ये फायदे

कच्ची गाजर और कच्चा पालक खाने से अवसाद को कम किया जा सकता है। कच्चे फल-सब्जियों में पोषक तत्व अधिक होते हैं। इन चीजों को पकाकर खाने की बजाय कच्चा खाने से मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। जो लोग कच्चे फल-सब्जियां खाते हैं, उनमें दिमागी रूप से सुधार, पॉजिटिव मूड और जीवन के प्रति संतुष्टि देखी गई है।  

न्यूजीलैंड के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन के अनुसार, अधिकतर लोग गाजर और पालक जैसी चीजों को पकाकर खाते हैं। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग इन चीजों को कच्चा खाते हैं, उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पकाने से इन चीजों में पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इन चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट अदरक खाने से होता है यह बड़ा फायदा 

अवसाद से मिलता है छुटकारा

अध्ययन में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जो लोग कच्चे फल-सब्जियां खाते हैं उनके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अवसाद जैसे लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है। 

सब्जी को काटने से बढ़ते हैं पोषक तत्व

शोधकर्ताओं के अनुसार, खाने से पहले सब्जियों को काटने से उनमें आवश्यक पोषक तत्वों की संख्या बढ़ जाती है। सब्जियों को काटने से उनमें हेल्दी एंजाइम बढ़ते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हैं।  

न्यूट्रिशनिश्ट की राय

न्यूट्रिशनिश्ट प्रियंका अग्रवाल के अनुसार, ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको सभी पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए सभी चीजों को कच्चा खाना चाहिए। वास्तव में यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस पोषक तत्व की सबसे ज्यादा जरूरत है। कुछ चीजों को कच्चा खाने से वो पोषक तत्व मिलते हैं और कुछ चीजों को पकाकर खाने से मिलते हैं।

कच्ची गाजर

फाइबर- 3.6 ग्राम 
विटामिन सी- 7.6 मिलीग्राम
पोटेशियम-410 मिलीग्राम

पकी गाजर

फाइबर- 2.3 ग्राम 
विटामिन सी- 2.8 मिलीग्राम
पोटेशियम- 183 मिलीग्राम

कच्चा पालक

फाइबर- 4.8 ग्राम
विटामिन ए- 1,134 आईयू
विटामिन सी- 162.4 मिलीग्राम

पका पालक

फाइबर- 10.4 ग्राम
विटामिन ए- 4,828 आईयू
विटामिन सी- 202.4 मिलीग्राम

 (फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: diet tips benefits of eating carrot and spinach in raw format

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे