लाइव न्यूज़ :

कोरोना को मात देने वाले शुगर के मरीज ने बताया, इस तरीके को अपनाकर वायरस से जंग जीत सकते हैं डायबिटीज रोगी

By उस्मान | Updated: April 8, 2020 08:46 IST

शुगर के मरीज किसी भी कीमत पर अपना ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रखें

Open in App

पिछले दिनों कई अध्ययनों में दावा किया गया था कि कोरोना वायरस ऐसे लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है जो जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है यानी शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है। यह भी कहा जा रहा है कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित भी इससे आसानी से प्रभावित हो सकते हैं। 

लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि डायबिटीज के रोगी भी कोरोना से जंग जीत सकते हैं। हाल ही में डायबिटीज से पीड़ित एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो गया था लेकिन उसने मौत के इस वायरस को मात दी और ठीक होकर वापस घर आ गया है। उसने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। 

कोलकाता में कोरोना वायरस के 51 वर्षीय एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह व्यक्ति डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित था। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने के बाद गोपी कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि अपने इलाज के दौरान उनका रवैया सकारात्मक रहा।

उन्होंने कहा, 'डायबिटीज के रोगियों को तब तक चिंतित नहीं होना चाहिए जब तक कि उनका ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में हो। उन्होंने कहा कि हालांकि वह डायबिटीज से पीड़ित है लेकिन उनका ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में है। 

उन्होंने कहा, 'डायबिटीज पीड़ित लोगों के मन में डर नहीं होना चाहिए क्योंकि वे कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि उनके ब्लड ग्लूकोज लेवल अधिक नहीं था, इसलिए उनके लिए अधिक समस्या नहीं हुई। 

चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि डायबिटीज से पीड़ित किसी व्यक्ति की स्थिति नियंत्रण में है तो कोरोना वायरस के अन्य मरीजों की तरह ही डायबिटीज से पीड़ित लोगों का भी इलाज हो सकता है। 

उन्होंने कहा, 'अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद, मुझे बताया गया कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। साल्ट लेक निवासी अग्रवाल ने अस्पताल में आठ दिन गुजारे। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां मलेरिया की दवा दी गई और कोरोना वायरस की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

कोरोना से जंग के लिए इन बातों का ध्यान रखें डायबिटीज के रोगी

1) एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आपको स्वच्छता का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। 2) इसके अलावा समारोहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचना चाहिए। 3) डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। 4) डायबिटीज के मरीजों को शरीर में किसी भी बदलाव पर ध्यान देना चाहिए जो संक्रमण का संकेत दे सकता है।  5) इसी समय यह भी महत्वपूर्ण है कि आप अपनी दवाओं का ध्यान रखें। 6) एक महीने तक की दवाएं लेकर रख लें। 7) यदि आपको संदेह है कि आपको कोरोना से जुड़े लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो अपने जानने वाले किसी डॉक्टर से बात करें। 8) ऐसी स्थिति में मामूली स्वास्थ्य जोखिम भी महंगा साबित हो सकता है। 9) चूंकि इस दौरान ब्लड शुगर इम्युनिटी सिस्टम को प्रभावित कर सकता है इसलिए आप तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। 10) साथ ही हाथ की स्वच्छता के साथ-साथ पैरों की स्वच्छता को इस कमजोर समय पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसडायबिटीजडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्ससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब