लाइव न्यूज़ :

धनतेरस : महंगी सोने-चांदी की चीजों से नहीं, शिलाजीत, घी जैसी 5 चीजों को खरीदने से भी होती है भगवान धन्वंतरि की कृपा

By उस्मान | Updated: November 5, 2018 12:19 IST

इस दुनिया में वही व्यक्ति सुखी है जिसका स्वास्थ्य अच्छा है। लोग बेहतर स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं। यही वजह है कि धनतेरस के दिन बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। अगर आप धन्वंतरि की पूजा को सिर्फ धन से जोड़कर करते हैं, तो आप गलत हैं। 

Open in App

आज धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष सोमवार को धन त्रयोदशी मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धाभाव से पूजा की जायेगी। कुछ लोग धन्वंतरि की पूजा को धन से संबंध मानकर पूजा करते हैं। यही वजह है कि लोग धनतेरस के दिन अधिकतर लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि धनतेरस के दिन सोने-चांदी से हटकर घी, शिलाजीत, च्यवनप्राश, मधु और आंवले जैसी आयुर्वेदिक चीजें खरीदने और घर में रखने का विधान है। आयुर्वेद से जुड़े लोग इस दिन कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं का उत्पादन व संग्रह करते हैं। भगवन धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी एक हाथ में अमृत कलश और दूसरे में आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि देश में धन्वन्तरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

धन से बड़ा है स्वास्थ्यजान है तो जहान है। इस दुनिया में वही व्यक्ति सुखी है जिसका स्वास्थ्य अच्छा है। लोग बेहतर स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं। यही वजह है कि धनतेरस के दिन बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। अगर आप धन्वंतरि की पूजा को सिर्फ धन से जोड़कर करते हैं, तो आप गलत हैं। 

स्वास्थ्य को लेकर क्या कहता है आयुर्वेदआयुर्वेद का पहला उद्देश्य मानव के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। इसके बाद यदि रोग हो जाए तो शरीर की हिफाजत कर तकलीफों को दूर करना है। आयुर्वेद में ऐसे उपाए सुझाए गए हैं, जिसका पालन कायदे से किया जाए, तो शरीर कभी रोगग्रस्त नहीं होगा। इसमें आहार-विहार आदि वर्णन हैं। आयुर्वेद में सफाई पर विशेष जोर दिया जाता है। दिवाली से पूर्व धन्वतंरि जयंती मनाने के पीछे सफाई ही है। घरों व नजदीक की सफाई से कई तरह के कीटाणुओं का नाश हो जाता है। घर से गंदगी निकल जाने से स्वच्छ वातावरण बनता है और लोगों में नवजीवन का संचार होता है। शरीर की आरोग्यता बढ़ती है। 

धनतेरस पर खरीदें ये आयुर्वेदिक चीजें

1) घीआयुर्वेद के मुताबिक घी में कैलोरी काफी अधिक होती है, और साथ ही इसमें हाई सैचुरेटिड फैट भी होता है, लेकिन ये आपका पाचन बेहतर बनाता है। घी से कब्ज की समस्‍या दूर होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, जिससे मोटापा बढ़ने की समस्या नहीं रहती। इसके अलावा भी गाय का घी सेहत के बेहद फायदेमंद रहता है। 

2) शिलाजीत  आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत की उत्पत्ति पत्थर से हुई है। गर्मी के मौसम में सूर्य की तेज गर्मी से पर्वत की चट्टानों के धातु अंश पिघल कर रिसने लगता है। इसी पदार्थ को शिलाजीत कहा जाता है। शिलाजीत नपुंसकता, स्वप्नदोष और शीघ्रपतन जैसी सेक्स समस्याओं से बचाकर सेक्स पावर बढ़ाता है। इसके अलावा यह मानसिक मजबूती और तनावमुक्त रखें में सहायक है। 

3) च्यवनप्राश सर्दी के मौसम में च्यवनप्राश कई रोगों से आपको दूर रखता है और बीमारियों से लड़ने के लिए यह एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो बच्चे से लेकर बूढ़े सबको रखता है निरोग। च्यवनप्राश खाने से कई फायदे होते हैं। च्यवनप्राश का नियमित सेवन करने से सर्दी-खांसी, जुकाम, तपेदिक और फेफड़े के रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

4) शहद शहद के कई आयुर्वेदिक गुण हैं। शहद से वजन बढ़ाने, घटाने, चेहरे पर चमक लाने जैसे अनगिनत फायदे हैं। पेट को दुरुस्त रखने के लिए आपको शहद और गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार सोने से पूर्व एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से नींद जल्दी और अच्छी आती है। 

5) आंवला आयुर्वेद के अनुसार आंवला सर्वोत्कृष्ट औषधि है। यह फल पित्तशामक है और संधिवात में उपयोगी है। विटामिन सी और एंटी- ऑक्सिडेंट्स से भरपूर आंवला अपने स्वास्थवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला शरीर के त्रिदोषों वात, कफ और पित्त का संतुलन बनाए रखता है। आंवले से आपको पथरी, एसिडिटी, कब्ज और लीवर से जुड़े रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

टॅग्स :धनतेरसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग