लाइव न्यूज़ :

दांत के कीड़े, दर्द और पीलेपन को कुछ दिन में खत्म कर सकती है ये 1 रुपये की चीज

By उस्मान | Updated: November 21, 2019 10:54 IST

आजकल ज्यादातर लोगों के दांत में कीड़े या कैविटी की परेशानी सुनने को मिलती है। दांतों में कीड़े लगने से जो दर्द होता है वो असहनीय होता है।

Open in App

चीनी मुक्त चुइंगम का इस्तेमाल दांतों में कैविटी के गंभीर होने को रोकने में मदद कर सकता है। यह बात एक अध्ययन में कही गई है जिसमें पिछले 50 वर्षों में प्रकाशित दांतों की देखरेख से जुड़े शोधों का विश्लेषण किया गया। 

पत्रिका 'डेंटल रिसर्च: क्लिनिकल एंड ट्रांसलेशनल रिसर्च' में प्रकाशित अध्ययन परिणाम में खुलासा हुआ है कि चीनी मुक्त चुइंगम दांतों में क्षय को आगे बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती है और इसे व्यवहार्य नियंत्रात्मक एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अध्ययन टीम में लंदन स्थित किंग्स कॉलेज के विशेषज्ञ शामिल थे जिन्होंने पिछले 50 वर्षों में प्रकाशित 12 अध्ययनों का विश्लेषण किया। इसमें उल्लेख किया गया कि चीनी मुक्त चुइंगम ने दांतों की कैविटी के और बढ़ने का जोखिम 28 प्रतिशत तक कम कर दिया।

आजकल ज्यादातर लोगों के दांत में कीड़े या कैविटी की परेशानी सुनने को मिलती है। दांतों में कीड़े लगने से जो दर्द होता है वो असहनीय होता है। दांत और दिमाग की नसों के जुड़े होने से यह दर्द सिर तक भी पहुंच जाता है और बहुत परेशान करता है। कई बार तो आदमी इसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाता और दांत उखाड़वाना ही अंतिम विकल्प समझता है। 

दांत में कीड़े लगने का कारण

ज्यादा मीठा खाने से, दांत की सफाई ठीक से न करना, गुटखा या पान खाना, खट्टी डकार से दांतों का हानि पहुंचना, पौष्टिक पदार्थो का सेवन न करना, मुंह को ज्यादा देर तक सूखा रखना इसके प्रमुख कारण हैं।

दांत में होने वाले दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय 

1. नमक के पानी से करें कुल्ला

दर्द के कारण अगर मसूड़ों में सूजन आ जाए तो पानी को हल्का गुनगुना करके उसमें नमक डालकर कुल्ला कीजिए। ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडे पानी का कभी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

2. हींग का करें इस्तेमाल

जब भी दांत में दर्द हो, हींग का इस्तेमाल करने से इस दर्द से तुरंत राहत मिलती है। चुटकी भर हींग लेकर मौसंबी के रस में मिलाकर उसे रूई में लेकर दांत के पास रखिए। दांत दर्द के निवारण के लिए हींग को सरल एवं कारगर माना जाता है।

3. लौंग है फायदेमंद

लौंग में औषधीय गुण होते हैं जो कीटाणुओं को समाप्त करता है। लौंग के उपयोग से बैक्टीरिया एवं अन्य कीटाणु समाप्त होते हैं। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो लौंग को उसके नीचे रखिए तो आपको दांत के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।

4. प्याज को करें डाईट में शामिल

प्याज दांत दर्द के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो हर रोज खाने में कच्चे प्याज का सेवन करता है उनको दांत दर्द की शिकायत कम ही होती है क्योंकि प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो मुंह के कीटाणुओं और जीवाणुओं को समाप्त करता है।

5. लहसुन देगा तुरंत राहत

लहसुन दांत दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। लहसुन में एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जिसे खाने से कई प्रकार के दांतों के संक्रमण नहीं होते। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांतों के पास से बैक्टीरिया, जर्म्स और जीवाणुओं को समाप्त कर दांतो को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। अगर दांत में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली को दांत के नीचे रखिए इससे दांत का दर्द कम हो जाता है। 

6. नीम का करें उपयोग

नीम के प्रयोग से आप अपने दांत का दर्द एक दम से ठीक कर सकता है और आप दांत में लगे कीड़े का उपचार कर सकते है। इसके लिए आपको रोज सुबह नीम का दातून करना चाहिए क्योंकि नीम में एंटीबक्ट्रियल गुण पाया जाता है जिससे दांत में लगे कीड़े धीरे-धीरे मरने लगते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा होगा और दर्द एक दम फुर्र हो जायेगा।

7. बर्फ से उपचार

बर्फ के प्रयोग करने से दांत में होने वाले से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए बर्फ के एक टुकड़े को जिस दांत में दर्द हो रहा है उस पर लगाये इससे दांत का दर्द एक से ठीक हो जाता है और दांत के नसों को भी ठंडक भी मिलती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब