Food for Dengue: खून की कमी 1 हफ्ते में दूर कर सकता है ये लाल फल, तेजी से बढ़ाता है प्लेटलेट्स

By उस्मान | Published: August 2, 2019 12:51 PM2019-08-02T12:51:50+5:302019-08-02T12:51:50+5:30

Diet Chart For dengue Patient: एनीमिया, मलेरिया, डेंगू और बुखार से पीड़ित लोगों को किसी भी कीमत पर इस फल का सेवन करना चाहिए। 

Dengue Fever Tips: best foods to Recover from dengue fever and increase blood platelets and hemoglobin fast, diet chart for dengue patient in Hindi | Food for Dengue: खून की कमी 1 हफ्ते में दूर कर सकता है ये लाल फल, तेजी से बढ़ाता है प्लेटलेट्स

Food for Dengue: खून की कमी 1 हफ्ते में दूर कर सकता है ये लाल फल, तेजी से बढ़ाता है प्लेटलेट्स

मानसून सीजन में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का सबसे अधिक खतरा होता है साथ ही इस मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने के कारण कई अन्य रोग भी बहुत जल्दी चपेट में ले लेते हैं। इन खतरनाक रोगों के कारण शरीर में खून के कमी होने लगती है और मरीज सुस्ती, कमजोरी, थकान, बदन दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याओं से घिर जाता है। 

मौसमी बीमारियां ही नहीं बल्कि खराब डाइट भी शारीरिक कमजोरी और खून की कमी का बड़ा कारण बनती जा रही है। कमजोरी और खून की कमी होने से शरीर विभिन्न घातक रोगों से घिर सकता है। हालांकि खानपान थोड़ा बदलाव करके आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। डॉक्टर और एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ फल शरीर की कमजोरी और खून बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रही हैं, जिसके सेवन से आप सिर्फ एक हफ्ते के भीतर शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ खून की कमी पूरी कर सकते हैं। एनीमिया, मलेरिया, डेंगू और बुखार से पीड़ित लोगों को किसी भी कीमत पर इस फल का सेवन करना चाहिए। 

इस फल का नाम फालसा है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। छोटे लाल-काले रंग का यह फल आपको आसानी से नहीं मिलता है एल्किन अगर आपको कहीं भी नजर आ जाए, तो आपको तुरंत खरीद लेना चाहिए। यह औषधि और गुणकारी फल होता है जो शरीर में ब्लड की कमी को दूर करता है।

फालसा विटामिन सी, मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम के साथ फोलिक एसिड का भंडार है। यह सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  

यह फल इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता में सुधार करता है। लगातार एक हफ्ते तक फालसा के जूस का सेवन करने से आपको शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

गर्मी के मौसम फालसे के रस का सेवन करना शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। यह पित्त की समस्याओं को दूर करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। फालसा के सेवन से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है, तो आपके लिए फालसे का रस बेहतर है। फालसे के रस में गुलाब जल, मिश्री मिलाकर रोज पानी के साथ लेने से पेट की तकलीफे दूर होती हैं। इतना ही नहीं रोजाना थोड़ी अजवाइन को सेंक कर फालसे के रस में मिलाकर हल्का गर्म करके खाने से पेट की गर्मी खत्म होती है। 

एक अध्ययन के अनुसार, फालसा खाने से आपको रक्त संबंधी विकार से बचने में मदद मिलती है। इस फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। जो आपके शरीर के लौह तत्व का अवशोषण कर रक्त संबंधी सभी विकारों को दूर कर देता है।

Web Title: Dengue Fever Tips: best foods to Recover from dengue fever and increase blood platelets and hemoglobin fast, diet chart for dengue patient in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे