लाइव न्यूज़ :

Delta+ variant update: विशेषज्ञों का दावा, 'डेल्टा प्लस' तीसरी लहर का कारण बनेगा, इस बात का की ठोस सबूत नहीं

By उस्मान | Updated: June 24, 2021 12:59 IST

एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेल्टा प्लस नहीं बनेगा तीसरी लहर का कारण लेकिन सुरक्षा जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देडेल्टा प्लस नहीं बनेगा तीसरी लहर का कारण लेकिन सुरक्षा जरूरीदेश में 40 से ज्यादा डेल्टा प्लस के मामले मिलेडेल्टा प्लस वैरिएंट से तीसरी लहर आने का कोई सबूत नहीं

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लगभग धीरे-धीरे खत्म हो रही है। नए मामलों में कमी आ रही है और मरने वालों की संख्या भी कम हो रही है। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा डर तीसरी लहर को लेकर है। माना जा रहा है कि कोरोना के नए रूप डेल्टा प्लस की वजह से तीसरी लहर आ सकती है। पिछले हफ्ते इस वैरिएंट के कई मामले भी देखने को मिले हैं। 

लोगों में खौफ है कि कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट देश में तीसरी लहर को लेकर आ सकता है। लेकिन विशेषज्ञों का ऐसा मानना नहीं है। भारत के टॉप डॉक्टरों में से एक जीनोम सीक्वेंसर ने इन चिंताओं को दूर कर दिया है कि तीसरी लहर का कारण डेल्टा वेरिएंट बनेगा। 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया है कि कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से तीसरी लहर आने का कोई सबूत नहीं है। डेल्टा प्लस का संभावित तीसरी लहर से कोई लेना-देना है।

डॉ अनुराग अग्रवाल ने कोरोना की दूसरी लहर पर ही सतर्कता को कम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की चिंता होनी चाहिए कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। हमें ध्यान रखना है कि दूसरी लहर को कमजोर करने के दौरान हमारी सतर्कता कम न हो।

डॉ अग्रवाल के संस्थान ने महाराष्ट्र में इस महीने 3500 से ज्यादा सैंपल लिए हैं। उन्होंने पाया कि डेल्टा प्लस वेरिएंट बहुत ज्यादा है लेकिन अब भी यह एक फीसदी से कम ही है और यह तीसरी लहर पैदा नहीं कर सकता है। 

देश भर में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामलों का पता चला है। सरकार ने इस मोर्चे पर महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को चेतावनी भेजकर "तत्काल रोकथाम के उपाय" करने का आग्रह किया है। 

उन्होंने कहा कि हमें सीए लेकर बहुत चिंतित नहीं होना चाहिए। हमें तीसरी लहर के बारे में चिंता करने से पहले दूसरी लहर के समाप्त न होने के बारे में चिंतित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे निश्चित रूप से इस समय लोगों के घबराने का कोई कारण नहीं दिखता है कि डेल्टा प्लस डेल्टा से काफी खराब है या एक बड़ी तीसरी लहर पैदा कर रहा है। इसके लिए बिल्कुल कोई सबूत नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब