लाइव न्यूज़ :

गोली लगने से उड़ गई गई थी महिला की नाक, डॉक्टरों ने 3000 साल पुरानी टेक्निक से किया सही

By उस्मान | Updated: October 10, 2018 15:40 IST

मेडिकल जगत में भले ही वैगानिकों ने खूब तरक्की कर ली है लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं, जहां तमाम आधुनिक उपचार नाकाम साबित हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टरों को पुरानी पद्धति का इस्तेमाल करना पड़ता है।

Open in App

मेडिकल जगत में भले ही वैगानिकों ने खूब तरक्की कर ली है लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं, जहां तमाम आधुनिक उपचार नाकाम साबित हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टरों को पुरानी पद्धति का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला हाल में सामने आया है। भारतीय डॉक्टरों ने 3000 साल पुरानी टेक्निक का इस्तेमाल करते हुए अफगानिस्तान की महिला की नाक को बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

गोलीबारी में घायल हो गई थी नाकअफगानिस्तान की रहने वाली महिला शम्सा की नाक आतंकी गोलीबारी में घायल हो गई थी। वह ना तो सूंघ पाती थीं और ना ही सही से सांस ले पाती थीं। डॉक्टरों के जबरदस्त प्रयास की वजह से 28 वर्षीय शम्सा चार साल बाद फिर से सामान्य तरीके से सांस ले पा रही है और वह सूंघने में भी सक्षम है। गौर करने वाली बात यह है कि डॉक्टरों ने शम्सा की नाक को ठीक करने में जिस तकनीक का इस्तेमाल किया है वह 3000 साल पुरानी है। 

तोते की तरह दिखती थी नाकमहिला की नाक का काफी हिस्सा खत्म हो गया था, जिसके चलते शम्सा खो गोली इस तरह से लगी थी कि वह नाक के भीतर घुस गई थी और अंदरूनी हिस्से को नष्ट कर दिया था। उनकी नाक की बनावट भी खराब हो गई थी और नाक तोते की तरह हो गई थी। जिसकी वजह से शम्सा ने प्लास्टिक सर्जरी करने का फैसला लिया और वह इसके लिए दिल्ली पहुंची। 

इस तकनीक से किया गया इलाजऑपरेशन मेडस्पार के प्लास्टिक सर्जन अजय कश्यप के अनुसार, 'हमारे लिए गर्व की बात है कि आधुनिक तकनीक सुश्रुत की तकनीक पर ही आधारित है। आज भी उनकी तकनीक की मदद से हम नाक और कान को बिल्कुल सटीक तरीके से बना सकते हैं। इस तकनीक के अनुसार ही हमने गाल से स्किन ली और नाक बनाने का काम किया।'  

अब चीजों को सूंघ पाएगी महिलाऑपरेशन के बाद शम्सा ने बताया कि वह काफी खुश हैं कि वह फिर से चीजों को सूंघ पाएंगी, इस सर्जरी ने मेरी जिंदगी को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि जब मैं वापस घर जाउंगी तो लोग मुझे देखकर मेडिकल क्षेत्र की इस उपलब्धि पर गर्व करेंगे। शम्सा ने बताया कि उनके देश में गोलीबारी आम बात है, लेकिन इस गोलीबारी से जिंदा बचने वाले लोगों को काफी मानसिक और शारीरिक कष्ट से गुजरना पड़ता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सअफगानिस्तानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम