लाइव न्यूज़ :

सावधान! दूध, दही के साथ और 2 घंटे बाद तक भूलकर भी न खायें ये 6 चीजें, वरना भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

By उस्मान | Updated: March 14, 2019 15:45 IST

अगर आप भी दही या दूध के साथ या बाद में इन चीजों का सेवन करते हैं, तो धीरे-धीरे आप खुद को मुंह में धकेल रहे हैं और आफत कभी भी आ सकती है.

Open in App

दही और दूध को स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है। रोजाना दही खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो पेट की समस्याओं को खत्म करके उसे दुरुस्त रखते हैं। प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दही और दूध आपको कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक हैं। 

दही और दूध में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे यह हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि शरीर के मांसपेशियों को बनाने में सहायक होता है। मेडिसिन यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन के अनुसार, खाने से पहले एक कटोरी दही खाने से हाइपरटेंशन और इन्फ्लेमेशन से बचने में मदद मिलती है।  

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से दही के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 

अक्सर लोग दही में चीनी या नमक मिलाकर खाने के साथ या बाद में खाते हैं जोकि बेहतर तरीका है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इन चीजों को दही के साथ खाने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें- 

1) दूध और दही के साथ चीज़ का सेवनआयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही और चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

2) दूध और दही के साथ फ्राइड फूड्स  कभी भी तली और भूनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

3) दूध और दही के साथ केलेअक्सर लोग दूध के साथ केले का सेवन करते हैं लेकिन कभी भी दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर इसका आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। यदि आपको खाना ही है, तो आप 2 घंटे बाद ही खा सकते हैं।

4) दूध और दही के साथ उड़द की दालकभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

5) दूध और दही के साथ चिकनमाना जाता हैं कि कभी भी दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

6) दूध और दही के साथ मछलीएक्सपर्ट मानते हैं कभी भी प्रोटीन से भरपूर दो चीजों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि डेयरी प्रोडक्ट दूध से बनते हैं, इसलिए इन्हें मांस और मछली के साथ खाने से मना किया जाता है। यह वजह है कि दूध और दही के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब