लाइव न्यूज़ :

COVID prevention tips: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचना है तो न करें ये 30 गलतियां

By उस्मान | Updated: May 7, 2021 15:14 IST

कोरोना वायरस से रोजाना हजारों लोग मर रहे हैं और कुछ लोग अभी भी कुछ गलतियां कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से रोजाना मर रहे हैं हजारों लोगरोजाना रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं सामनेकुछ गलतियां आपको बना सकती हैं कोरोना का मरीज

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना मरने वालों का आंकड़ा चार के करीब पहुंच गया है। रोजाना करीब चार लाख केस सामने आ रहे हैं। इस बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की भी चेतावनी दी है। 

बेशक कोरोना के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन इसका कोई स्थायी इलाज अभी तक नहीं मिला है। फिलहाल कोरोना से बचाव के लिए कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है जिसमें मास्क पहनना, घर में रहना, सामाजिक दूरी आदि हैं। महामारी के इस संकट में आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

1. बहुत से लोगों को उंगली से नाक साफ करने की आदत होती है। अक्सर लोगों को यह काम करते देखा जा सकते है। अगर आपको भी यह गंदी आदत है, तो छोड़ दें।  2. कहीं भी थूकने से बचें. वायरस का संक्रमण थूक के जरिये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। आपको इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 3. गैस पास करना- डॉक्टरों की एक स्टडी के दौरान सामने आया है कि कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मरीजों के मल में भी मौजूद था।  4. बिना हाथ धोये खाना- अगर आपने अभी तक इस आदत में सुधार नहीं किया है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसा करने से कोरोना का संक्रमण आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकता है।  5. गलत तरीके से मास्क पहनना- लोग गलत तरीके से मास्क पहनते हैं। कई लोग आपको मास्क को गले में टांग लेते हैं। या फिर मुंह और नाक को कवर नहीं करते हैं।   6. खुद को अलग नहीं करना- अगर आपको संदेह है कि आपको कोरोना जैसे लक्षण हैं जिनमें हल्के बुखार, खांसी या गले में खराश शामिल हैं, तो आपको खुद को अलग कर लेना चाहिए।  7. सोशल मीडिया पर कई इस तरह की जानकारियां वायरल हो रही हैं जिनमें कुछ तरीकों को आजमाकर कोरोना का इलाज करने का दावा किया जा रहा है। सिर्फ इनके भरोसे रहना खतरा पैदा कर सकता है.   8. कोरोना वायरस को माजक में लेना। यह खतरनाक बीमारी है जिससे दुनियाभर में 32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 9. हाथों को पानी और साबुन से नहीं धोना। ऐसा नहीं करने से वायरस आपके शरीर में घुस सकता है। 10. हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक नहीं धोना, क्योंकि ऐसा नहीं करने से वायरस हाथ में चिपका रहता है। 11. खुले में छींकना- इससे फैलने से रोकने के लिए आपको मुंह पर कपड़ा या कोहनी रखकर छींका चाहिए। 12. खुले में खांसना। ऐसा करने से यह वायरस फैल सकता है इसलिए मुंह को कवर रखें। 13. अपने हाथों से मुंह को छूना। ऐसा करने से आपकी आंख, मुंह या नाक द्वारा वायरस शरीर में जा सकता है। 14. इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, देखा गया है लोग लॉकडाउन का सही तरह पालन नहीं कर रहे हैं। 15. लोग घर से बाहर जाते समय कई सतहों को अभी भी छू रहे हैं, ऐसा करने से बचें। 16. भीड़ वाले स्थान पर जाना। लॉकडाउन के बावजूद लोग भीड़ में जा रहे हैं, जो महंगा साबित हो सकता है। 17. बुजुर्ग लोगों के साथ रहना, फिलाहल उन्हें अलग रहने दें क्योंकि बुजुर्गों का इसका सबसे अधिक खतरा है। 18. बीमार होने पर भी बाहर घूमना। आपकी यह गलती दूसरे लोगों को भी चपेट में ले सकती है। 19. क्वारंटाइन में नहीं रहना, इस वायरस के लक्षण कम से कम 15 दिनों में नजर आते हैं। इस दौरान क्वारंटाइन होना जरूरी है। 20. लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट करना जरूरी है ताकि दूसरों में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। 21. हाथ मिलाना। अभी भी लोग यह गलती कर रहे हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि इससे आप एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। 22. गले मिलना। इतना समझ लो कि अब यह तरीका प्यार जताने का नहीं बल्कि दुश्मनी निभाने का हो गया है। 23. लक्षण ठीक हुए बिना घर से बाहर निकलना। यह बहुत बड़ी गलती है, हाथ जोड़कर विनती है ऐसा करने से बचें। 24. मोबाइल को सैनिटाइज नहीं करना। आपको पता होना चाहिए कि कोरोना स्क्रीन पर तीन दिन तक चिपका रहता है। 25. आंखों को रगड़ना। आंख में खुजली होने पर उनमें उंगली न लगायें बल्कि किसी साफ कपड़े से साफ करें। 26. बहुत से लोग बीमार होने पर अभी भी फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं जोकि एक बहुत ही गंदी आदत है। 27. लाख समझाने के बावजूद लोग अभी भो रोजाना बेवजह कुछ चीजों को टच कर रहे हैं। 28. यह वायरस अधिक उम्र के लोगों को जल्दी चपेट में लेता है, इससे बचने के लिए बुजुर्ग घर के अंदर ही रहे। 39. अगर आप सांस या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 30. पब्लिक पैलेस में नाक से कफ निकालना। ऐसा करना बंद कर दें और सड़क पर थूकने से भी बचें।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा