लाइव न्यूज़ :

Covid effect: ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, ठीक हुए मरीजों के लीवर में मिले फोड़े

By उस्मान | Updated: July 24, 2021 12:31 IST

कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई गंभीर समस्याओं का खतराकई अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना वायरसठीक होने के कई हफ्तों या महीनों तक रहे सकते हैं लक्षण

कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले 14 मरीजों के यकृत में ‘असमान्य बड़े’ और कई फोड़े पाए गए। इनमें से एक मरीज की पेट में अत्यधिक रक्त स्राव से मौत हो गई। कोविड-19 के उपचार के दौरान 14 मरीजों में से आठ को स्टेरॉइड की खुराक दी गई थी। 

राजधानी दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यकृत में फोड़े (लीवर में मवाद बनना) आम तौर पर एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नामक परजीवी की वजह से होते हैं, जो दूषित भोजन और जल की वजह से संचारित होता है। 

डॉक्टरों ने बताया कि ये मरीज (10 पुरुष और चार महिला) 28-74 आयु वर्ग के हैं और इन्हें पिछले दो महीनों में अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया, 'हमने दो महीनों में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले 14 मरीजों में पहली बार यकृत (लीवर) में इस तरह के असमान्य बड़े फोड़े देखे।' 

डॉक्टरों को संदेह है कि खराब पोषण और स्टेरॉइड की खुराक लेने से मवाद बनी और यकृत को नुकसान पहुंचा। सर गंगा राम अस्पताल के लीवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकबिलरी साइंसेज के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 से मुक्त होने के 22 दिन के भीतर यकृत के दोनों हिस्सों के बड़े दायरे मवाद से भर गए। 

ऐसी स्थिति में मरीज को अस्पताल में भर्ती करने और मवाद को बाहर निकलने की प्रक्रिया की जरूरत थी। इनमें से 13 मरीजों की जान तो बच गई लेकिन एक मरीज की मौत पेट में अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि ये सभी मरीज बुखार से पीड़ित थे और इन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की भी शिकायत थी। 

अरोड़ा ने बताया कि इनमें से आठ मरीजों को कोविड-19 इलाज के दौरान स्टेरॉइड की खुराक दी गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि खराब पोषण लेने वाले , एचआईवी और कैंसर के मरीजों में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता और स्टेरॉइड के इस्तेमाल से अमीबा फोड़ों की समस्या पैदा करता है।  

देश में कोरोना के मामले 3.13 करोड़ पार देश में शनिवार को कोविड-19 के 39,097 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,13,32,159 हो गए हैं जबकि 546 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 4,20,016 हो गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 हो गई है जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है जबकि बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। 

एक दिन में उपचाराधीन मामलों में 3,464 मरीज बढ़ गए हैं। इसके अलावा, कोविड-19 की जांच के लिए शुक्रवार को 16,31,266 जांचें की गईं जिसके बाद देश में अब तक कुल 45,45,70,811 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

यह दर 33 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों में बताया गया कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,05,03,166 हो गई है जबिक इससे मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 टीके की अब तक 42.78 खुराकें दी जा चुकी हैं। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब