Covid 3rd wave: एक्सपर्ट्स का दावा, तीसरी लहर में रोजाना आ सकते हैं 4-5 लाख मामले, जानिये तीसरी लहर से कैसे करें बचाव
By उस्मान | Updated: August 23, 2021 09:21 IST2021-08-23T09:16:35+5:302021-08-23T09:21:21+5:30
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी ने सरकार को सुझाव दिया है तीसरी लहर के दौरान करीब 23 फीसदी मरीजों को असपताल में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है

कोरोना वायरस की तीसरी लहर
कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। धीरे-धीरे नए मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बीच कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनी एक कमेटी ने बताया है कि तीसरी लहर आ सकती है और प्रत्येक 100 मरीजों में से 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत हो सकती है। कमिटी ने सुझाव दिया है कि सरकार को इसके लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुमान नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी ने लगाया है। हैरानी की बात यह है कि कमेटी ने दूसरी लहर के दौरान लगभग 20 फीसदी रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने का अंदाजा लगाया था जबकि तीसरी लहर में यह आंकड़ा कहीं अधिक है।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल के बेड अलग रखने की सिफारिश की गई है। कमेटी ने आशंका जताई है कि तीसरी लहर के दौरान रोजाना 4-5 लाख मामले आ सकते हैं।
कमेटी ने सिफारिश की है कि अगले महीने तक कम से कम दो लाख आईसीयू बेड तैयार होने चाहिए जिसमें 1.2 लाख आईसीयू बेड वेंटिलेटर के साथ, 7 लाख नॉन-आईसीयू बीएड (उनमें से 5 लाख ऑक्सीजन वाले) और 10 लाख कोविड आइसोलेशन केयर बेड शामिल होने चाहिए।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचने के उपाय
1) कोरोना वायरस को माजक में लेना। यह खतरनाक बीमारी है जिससे दुनियाभर में 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
2) हाथों को पानी और साबुन से नहीं धोना। ऐसा नहीं करने से वायरस आपके शरीर में घुस सकता है।
3) हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक नहीं धोना, क्योंकि ऐसा नहीं करने से वायरस हाथ में चिपका रहता है।
4) खुले में छींकना। इससे फैलने से रोकने के लिए आपको मुंह पर कपड़ा या कोहनी रखकर छींका चाहिए।
5) खुले में खांसना। ऐसा करने से यह वायरस फैल सकता है इसलिए मुंह को कवर रखें।
6) अपने हाथों से मुंह को छूना। ऐसा करने से आपकी आंख, मुंह या नाक द्वारा वायरस शरीर में जा सकता है।
7) इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, देखा गया है लोग लॉकडाउन का सही तरह पालन नहीं कर रहे हैं। 8) लोग घर से बाहर जाते समय कई सतहों को अभी भी छू रहे हैं, ऐसा करने से बचें।
9) भीड़ वाले स्थान पर जाना। लॉकडाउन के बावजूद लोग भीड़ में जा रहे हैं, जो महंगा साबित हो सकता है।
10) बुजुर्ग लोगों के साथ रहना, फिलाहल उन्हें अलग रहने दें क्योंकि बुजुर्गों का इसका सबसे अधिक खतरा है।
11) बीमार होने पर भी बाहर घूमना। आपकी यह गलती दूसरे लोगों को भी चपेट में ले सकती है।
12) क्वारंटाइन में नहीं रहना, इस वायरस के लक्षण कम से कम 15 दिनों में नजर आते हैं। इस दौरान क्वारंटाइन होना जरूरी है।
13) लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट करना जरूरी है ताकि दूसरों में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।
14) फेस मास्क नहीं लगाना। यह गलती आपको और आपसे मिलने वालों को ले डूबेगी।
15) हाथ मिलाना। अभी भी लोग यह गलती कर रहे हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि इससे आप एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं।
16) गले मिलना। इतना समझ लो कि अब यह तरीका प्यार जताने का नहीं बल्कि दुश्मनी निभाने का हो गया है।
17) लक्षण ठीक हुए बिना घर से बाहर निकलना। यह बहुत बड़ी गलती है, हाथ जोड़कर विनती है ऐसा करने से बचें।
18) मोबाइल को सैनिटाइज नहीं करना। आपको पता होना चाहिए कि कोरोना स्क्रीन पर तीन दिन तक चिपका रहता है।
19) नाक में उंगली डालना। अब आपको इस गन्दी आदत से छुटकारा पा लेना चाहिए।
20) आँखों को रगड़ना। आंख में खुजली होने पर उनमें उंगली न लगायें बल्कि किसी साफ कपड़े से साफ करें।
21) बहुत से लोग बीमार होने पर अभी भी फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं जोकि एक बहुत ही गंदी आदत है।
22) लाख समझाने के बावजूद लोग अभी भो रोजाना बेवजह कुछ चीजों को टच कर रहे हैं।
23) यह वायरस अधिक उम्र के लोगों को जल्दी चपेट में लेता है, इससे बचने के लिए बुजुर्ग घर के अंदर ही रहे।
24) अगर आप सांस या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
25) पब्लिक पैलेस में नाक से कफ निकालना। ऐसा करना बंद कर दें और सड़क पर थूकने से भी बचें।