लाइव न्यूज़ :

5 मिनट के अंतराल में महिला ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों टीके लगवाए, जानिये फिर क्या हुआ

By उस्मान | Updated: June 22, 2021 15:09 IST

महिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है अधिकारीयों का दावा नहीं लगे दो टीकेमहिला ने की हालत फिलहाल स्थिर

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है. इस बीच बिहार में टीका लगवाने का एक अजीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां एक 63 वर्षीय महिला ने पांच मिनट के अंतराल में कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों टीके लगवा लिए।

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 16 जून की ग्रामीण पटना के पुनपुन ब्लॉक की है। अवधपुर गांव की रहने वाली सुनीला देवी नामका महिला ने बेलदारीचक मिडिल स्कूल टीकाकरण शिविर में टीके लगवाए।

महिला ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोविशील्ड की खुराक दी गई। फिर निगरानी करने के लिए उसे पांच मिनट तक  प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया। उसे प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी इसलिए वो दूसरी कतार में खड़ी हो गई और दूसरी खुराक कोवैक्सिन वैक्सीन लगवा ली।

दो वैक्सीन लगवाने के बाद कैसी है महिला की हालतउसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। यदि उसके साथ कोई प्रतिकूल घटना नहीं होती है, तो उसे 14 दिनों के बाद एंटीबॉडी के लिए परीक्षण किया जाएगा।

इस बीच, घटना की जांच के लिए टीकाकरण शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने महिला को टीका देने वाली दो नर्सों से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, टीकाकरण शिविर के कर्मचारियों ने प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन से इनकार किया है। 

क्षेत्र के एक चिकित्सा अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि देवी को महिला को पहला टीका लगाते समय दर्द हुआ जिस वजह से टीका नहीं लग पाया। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने उसकी बांह पर एक और जगह ढूंढी और टीका लगाया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब