लाइव न्यूज़ :

Covid-19 vaccine: नवंबर में शुरू होगा कोरोना वायरस की वैक्सीन 'ब्रिलाइफ' का ह्यूमन ट्रायल

By भाषा | Updated: October 26, 2020 12:25 IST

कोरोना वायरस वैक्सीन अपडेट : बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन का तीन चरण में परीक्षण होगा जिसमें 30,000 से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षण एक नवम्बर से दो प्रतिभागियों के साथ शुरू होगा।तीन चरण में होगा परीक्षण, जिनमें 30,000 से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे दुनियाभर में कोरोना के मामले 43,345,944

'इजराइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च' (आईआईबीआर) द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित किए गए टीके 'ब्रिलाइफ' का मानव पर परीक्षण स्वास्थ्य मंत्रालय और हेलसिंकी समिति से सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एक नवम्बर से शुरू किया जाएगा। इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

हेलसिंकी समिति अनुसंधान अनुमोदन और मानव प्रयोगों से संबंधित है। मानव पर परीक्षण की प्रक्रिया के तीन चरण हैं, जिनमें 30,000 से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे और इसके 2021 मध्य तक चलने का अनुमान है। इसके बाद ही लोगों के लिए यह टीका उपलब्ध हो पाएगा। 

परीक्षण एक नवम्बर से दो प्रतिभागियों के साथ शुरू होगा। उनकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर, टीके को धीरे-धीरे कुल 80 स्वयंसेवकों, प्रत्येक चिकित्सा केन्द्र में 40 को यह टीका दिया जाएग। 

रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा, 'आईआईबीआर के शोधकर्ताओं की वजह से इज़राइल के नागरिकों के लिए यह उम्मीद का दिन है। दो महीने पहले टीके की पहली बोतल मिली थी। आज हमारे पास 25,000 खुराक हैं और परीक्षण का अगला चरण शुरू किया जा रहा है।' 

दुनियाभर में कोरोना के मामले 43,345,944कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में 43,345,944 लोग संक्रमित हो गए हैं जिनमें से 1,159,093 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना का अभी तक कोई स्थायी इलाज या टीका उपलब्ध नहीं है।

इससे सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 8,889,179 हो गई है जबकि 230,510 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भारत सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश है। यहां अब तक 79,09,960 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 6,53,717 सक्रिय मामले हैं और 71,37,229 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 1,19,014 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 हमारे समय का सबसे बड़ा संकट संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने रविवार को कहा कि “कोविड-19 महामारी हमारे समय का सबसे बड़ा संकट है।” एंतोनियो गुतारेस ने विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के ऑनलाइन सत्र का उद्घाटन करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए विकसित देशों को उन देशों की मदद करनी चाहिए जिनके पास संसाधन की कमी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब