लाइव न्यूज़ :

क्या कोविड-19 की उत्पत्ति का कभी पता नहीं चलेगा? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने खड़े किए हाथ

By विशाल कुमार | Updated: October 30, 2021 11:46 IST

ऑफिस ऑफ द यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट ने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति एक जैव हथियार के रूप में हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कहा कि शायद वे कभी भी कोविड-19 की उत्पत्ति का पता न लगा सकें.कोविड-19 के जानवर से इंसान में फैलने या लैब से निकलने पर एक नई समीक्षा पेश की है. कोरोना वायरस की जैव हथियार के रूप में उत्पत्ति खारिज की.

वाशिंगटन: करीब दो साल से पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले कोविड-19 का पता लगाने में लगीं अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं और कहा है कि शायद वे कभी भी कोविड-19 की उत्पत्ति का पता न लगा सकें.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी एजेंसियों ने कोविड-19 के जानवर से इंसान में फैलने या लैब से निकलने को लेकर एक नई और अधिक विस्तृत समीक्षा पेश की है.

ऑफिस ऑफ द यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (ओडीएनआई) ने एक रिपोर्ट में कहा कि सार्क-सीओवी-2 ने पहले इंसानों को कैसे संक्रमित किया, इसके लिए एक प्राकृतिक उत्पत्ति और एक प्रयोगशाला रिसाव दोनों ही अच्छी परिकल्पनाएं हैं.

लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्लेषण इसमें से किसी एक मत को मानने या किसी भी स्पष्ट नतीजे पर पहुंचने से असहमति जताई है.

रिपोर्ट ने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति एक जैव हथियार के रूप में हुई थी. उसका कहना है कि इस सिद्धांत के समर्थकों की वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी तक सीधी पहुंच नहीं है और उन पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया गया है.

यह रिपोर्ट जो बाइडन प्रशासन के अगस्त की रिपोर्ट का अपडेट है. बता दें कि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक कोविड-19 को चाइना वायरस बुलाते हैं.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसUSचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम