लाइव न्यूज़ :

COVID-19 update in India: भारत में कोरोना के 3,68,147 नए मामले, 3,417 लोगों की मौत

By उस्मान | Updated: May 3, 2021 10:16 IST

देश में अब रोजाना मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देअब तक मृतक संख्या 2,18,959 हो गई है।कुल मामले बढ़ कर 1,99,25,604 हो गए हैंलाज करा रहे लोगों की संख्या 34 लाख के पार

देश में एक दिन में कोविड-19 से 3,417  मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,18,959  हो गई है। वहीं 3,68,147 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,99,25,604 हो गए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 34 लाख के पार चली गई है। 

लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत के आसपास है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत के आसपास हो गई है।

बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 16,29,3003 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत के आसपास हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। 

वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?