लाइव न्यूज़ :

Covid-19: भारत में कोरोना से 1 लाख से ज्यादा मौत, ये 5 कदम उठाकर रोका जा सकता है मौत का आंकड़ा

By उस्मान | Updated: October 3, 2020 11:23 IST

कोरोना वायरस को रोकने के उपाय : WHO ने कोरोना वायरस को रोकने के उपाय बताये हैं

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना के मामले 64 लाख पारठीक होने वाले लोगों की संख्या 54 लाख पारकोरोना से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। चीन से निकली इस खतरनाक महामारी से भारत में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गई और अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 64,73,544 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 54 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके है और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 83.84 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना के मामले 64 लाख पार

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 79,476 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 64,73,544 हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,069 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,00,842 हो गई। 

ठीक होने वाले लोगों की संख्या 54 लाख पारआंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 54,27,706 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में अभी 9,44,996 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.60 प्रतिशत है। 

कोरोना से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशतकोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। 

अब तक 7,78,50,403 नमूनों की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में दो अक्टूबर तक कुल 7,78,50,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,32,675 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।  

इस बीच डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'सभी देशों को सही दृष्टिकोण के साथ हर पहलू पर काम करने की जरूरत है।'  

कोरोना से मौत का आंकड़ा रोकने के लिए इन 6 उपायों पर देना होगा जोर

उन्होंने कहा, 'कोरोना की रोकथाम के लिए सभी को मरीजों के पहचान, टेस्ट, मरीजों की देखभाल, स्वच्छता, मास्क और टीकों जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन उपायों पर सबने मिलकर काम नहीं किया तो परिणाम बहुत बुरे होंगे।'  

कोरोना से हो सकती है 2 मिलियन लोगों की मौत

उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से अकल्पनीय है, लेकिन यह 'असंभव नहीं' है, क्योंकि अगर हम नौ महीनों में 1 मिलियन लोगों की मौत होते हुए देखा है। अगर अगले नौ महीनों में कोई प्रभावी टीका नहीं मिला और एक दिशा में काम करने में असफल हुए, तो कोरोना वायरस से मृत्यु का आंकड़ा 2 मिलियन हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'असली सवाल यह है कि क्या हम सामूहिक रूप से इस बात के लिए तैयार हैं कि इस नंबर से बचने के लिए हमें क्या करना है? यदि विश्व के नेता कोरोना के उपायों को बेहतर ढंग से लागू नहीं करते हैं, तो कोविड-19 वैक्सीन के व्यापक रूप से उपलब्ध होने से पहले 2 मिलियन या उससे अधिक लोगों की मौत हो सकती है।'    

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब