लाइव न्यूज़ :

COVID-19 update: देश में कोरोना के मामले 3.17 करोड़ के करीब, इस महीने तीसरी लहर की भी आशंका, जानें पूरा अपडेट

By उस्मान | Updated: August 2, 2021 13:09 IST

एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगस्त में ही कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है, जानिये पूरा मामला

Open in App
ठळक मुद्देएक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगस्त में ही कोरोना की तीसरी लहर आ सकती हैदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गईमृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई। 

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4,13,718 हो गई, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,766 बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोविड-19से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 46,96,45,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,28,984 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,08,57,467 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

 देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 47.22 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर इसी महीने यानी अगस्त में आ सकती है। एक शोध में इसका दावा किया गया है। स्टडी के अनुसार तीसरी लहर अक्टूबर में अपने शीर्ष पर होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में हालात अगर ठीक रहे तो भी एक लाख से कुछ कम केस रोज सामने आएंगे, वहीं कुछ गंभीर रहे तो ये आंकड़ा डेढ़ लाख तक का हो सकता है।

भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के हैदराबाद और कानपुर में प्रोफेसर क्रमश: मत्थुकुमाली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के इस शोध में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि से तीसरी लहर के आने की आशंका बढ़ी है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मनिंद्र अग्रवाल कोविड-19 केसों पर नजर रखने वाली एक सरकारी समिति में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में रोज आए कोरोना केस के मुकाबले तीसरी लहर में उससे आधे केस रोजाना आ सकते हैं। अगर कोविड नियमों का पालन नहीं हुआ तो अक्टूबर-नवंबर में ये शीर्ष पर होगा।

10 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के संकेत

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान तीन से चार लाख केस तक रोजाना आते रहे हैं। सबसे अधिक केस एक दिन में भारत में 7 मई को दर्ज किए गए थे। भारत मे इस दिन 4 लाख 14 हजार 188 मामले सामने आए थे।

गौरतलब है कि भारत में अभी रोजाना करीब 40 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। केंद्र ने आगाह किया है कि 10 ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं या फिर टेस्ट पॉजिटिविटि रेट (टीपीआर) में यहां वृद्धि हुई है।

इन 10 राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं। केरल में पिछले पांच दिनों से रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। ये भारत में आ रहे नए मामलों का करीब 50 प्रतिशत है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब