लाइव न्यूज़ :

Covid-19 in India: देश में कोरोना के करीब 76 लाख मामले, कुल मामलों के 10% से भी कम का इलाज जारी

By उस्मान | Updated: October 20, 2020 16:41 IST

कोरोना वायरस अपडेट : बताया जा रहा है कि भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां सबसे अधिक लोग ठीक हुए हैं

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 %भारत में कोरोना के करीब 76 लाख संक्रमितअब तक 1,15,197 लोगों की मौत

देश में अभी कोविड-19 के जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनकी तादाद संक्रमण के कुल मामलों के 10 प्रतिशत से भी कम है और 67 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही रोगमुक्त होने की दर 88.63 प्रतिशत हो गई है।

7,48,538 लोगों का इलाज जारी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 7,48,538 लोगों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 9.85 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 67,33,328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो उपचाराधीन मामलों से 59,84,790 अधिक है।

उसने रेखांकित किया, ‘‘ भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां सबसे अधिक लोग ठीक हुए हैं और विश्व स्तर पर सबसे कम मृत्यु दर में से एक है।

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 %

अभी देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।’’ मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या लगभग 50,000 से कम हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि 75 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए । उसने बताया कि इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सबसे अधिक लोग ठीक भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 15 हजार से अधिक और कर्नाटक में आठ हजार से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। मौत के मामले भी सबसे अधिक 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में है। करीब 81 प्रतिशत मौत यहीं हो रही हैं।

भारत में कोरोना के करीब 76 लाख संक्रमित

भारत में करीब तीन महीने बाद कोविड-19 के दैनिक नए मामले 50,000 से कम आए। कोरोना वायरस संक्रमण के नये दैनिक मामले कम होकर अब 46,790 पर आ गये। इन नये मामलों के साथ देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 46,790 नये मामले सामने आए।

अब तक 1,15,197 लोगों की मौत

जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 587 और मौतें होने से देश में अब इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 1,15,197 हो गई। देश में इससे पहले कोविड-19 के 50,000 से कम नये मामले 28 जुलाई को आए थे, जिस दिन 47,703 नए मामले सामने आए थे। देश भर में कोविड-19 से एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या लगातार दूसरे दिन 600 से कम रही।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 67 लाख के पार हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन आठ लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,48,538 है, जो कुल मामलों का 9.85 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 67,33,328 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 88.63 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब