लाइव न्यूज़ :

COVID-19 update in India: देश में कोरोना से अब तक 4.48 लाख लोगों की मौत, कुल मामले 3.38 करोड़ के करीब

By उस्मान | Updated: October 2, 2021 11:05 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 234 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,573 पर पहुंच गयी

Open in App
ठळक मुद्देकुल मामलों की संख्या 3,37,91,061 पर पहुंच गयीउपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,73,889 हो गयीदेश में अभी तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 57,19,94,990 हो गयी

भारत में कोविड-19 के 24,354 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,37,91,061 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,73,889 हो गयी है जो 197 दिनों में सबसे कम है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 234 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,573 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.81 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.86 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। 

आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 2,73,889 है जो 197 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 1,335 की गिरावट दर्ज की गयी है। 

देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 14,29,258 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 57,19,94,990 हो गयी है। 

संक्रमण की दैनिक दर 1.70 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 33 दिनां से तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 फीसदी दर्ज की गयी जो पिछले 99 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। 

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,30,68,599 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीकों की 89.74 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम