लाइव न्यूज़ :

Covid-19 treatment: कोरोना से सीधे 'टक्कर' ले रहा डेंगू, डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों में विकसित हो रही है एंटीबॉडी

By उस्मान | Updated: September 22, 2020 15:46 IST

कोरोना वायरस का इलाज : अध्ययन में सामने आया है कि डेंगू प्रभावित इलाकों में कोरोना का कम प्रभाव देखने को मिला है

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील में कोरोना वायरस का विश्लेषण करने वाले नए अध्ययन में हुआ खुलासाडेंगू प्रभावित इलाकों में कोरोना का कम खतरा

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में 31,488,661 लोग संक्रमित हो गए हैं और 969,362 लोगों की मौत हो गई है। भारत में इससे अब तक 5,562,663 लोग पीड़ित हो चुके हैं और 88,965 की मौत हो गई है। 

कोरोना महामारी के दौरान एक अच्छी खबर आई है। ब्राजील में कोरोना वायरस का विश्लेषण करने वाले नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 वायरस और डेंगू बुखार के बीच संबंध पाया है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने कहा है कि मच्छर से फैलने वाली बीमारी के संपर्क में आने से कोरोना के खिलाफ प्रतिरक्षा मिल सकती है। बताया जा रहा है कि डेंगू लोगों को कुछ हद तक रोग प्रतिरोधक क्षमता दे रहा है जो कोरोना वायरस से जूझने में मदद कर रहा है। 

दो साल के आंकड़ों के आधार पर विशलेषण ड्यूक यूनिवर्विसिटी के प्रोफेसर मिगुएल निकोलेलिस के नेतृत्व में किया गया यह अध्ययन अभी तक प्रकाशित नहीं किया गया है। इसे सिर्फ रॉयटर्स के साथ साझा किया गया है। उन्होंने वर्ष 2019 और 2020 में डेंगू बुखार के साथ कोरोना के भौगोलिक प्रसार का तुलनात्‍मक आंकड़ा पेश किया।

डेंगू प्रभावित इलाकों में कोरोना का कम खतराअध्ययन में पाया गया है कि इस साल और पिछले साल जिन जगहों पर डेंगू फैला हुआ था, वहां कोरोना वायरस की दर में कमी देखी गई है। अध्ययन में कहा गया है कि यह डेंगू के फ्लेववायरस सेरोटाइप और सार्स-को-2 के बीच एक इम्यूनोजिकल क्रॉस-रिएक्टिविटी की पेचीदा संभावना को बढ़ाता है।

प्रफेसर ने कहा कि ये आंकडे़ इसलिए भी बहुत रोचक हैं क्‍योंकि पहले के शोध में पता चला था कि जिन लोगों के खून में डेंगू का एंटीबॉडी है वे टेस्‍ट में कोरोना वायरस एंटीबॉडी टेस्‍ट में गलत तरीके से पॉजिटिव आ जा रहे थे। वह भी तब जब उन्‍हें कभी भी कोरोना वायरस संक्रमण नहीं हुआ है।

डेंगू वैक्सीन से मिलेगी कोरोना के खिलाफ सुरक्षाशोधकर्ताओं का कहना है कि अगर यह सही साबित हो जाता है, तो इस परिकल्पना का मतलब यह हो सकता है कि डेंगू संक्रमण या डेंगू वैक्सीन से कोरोना वायरस के खिलाफ कुछ हद तक प्रतिरक्षात्मक सुरक्षा उत्पन्न हो सकती है।

दुनियाभर में कोरोना के मामले 3 करोड़ पारकोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में 31,488,661 लोग संक्रमित हो गए हैं और 969,362 लोगों की मौत हो गई है। 

भारत में कोरोना से अब तक करीब 89 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 55 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 75,083 नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना के 90 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में भारत में कोरोना से रिकॉर्ड 1,01,468 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए आ रहे मामलों से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से रिकवरी रेट अब देश में 80.86 हो चुका है। भारत में अब तक कुल 44,97,868 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1053 लोगों की मौत भी हुई है। देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 88,935 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 9,75,861 है। ये कुल मामलों का 17.54 प्रतिशत है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब