लाइव न्यूज़ :

COVID treatment: अस्पताल जाने से पहले ये 20 चीजें बैग में रख लें कोरोना के मरीज, बेहतर इलाज में मिल सकती है मदद

By उस्मान | Updated: April 29, 2021 10:23 IST

इन चीजों के पास में रहने से आपको काफी सुविधा हो सकती है

Open in App
ठळक मुद्देइन चीजों के पास में रहने से आपको काफी सुविधा हो सकती है अस्पताल में नहीं मिलेंगी ये चीजेंगंभीर स्थिति में काम आएंगी ये चीजें

भारत इस समय महामारी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। रोजाना करीब 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी रपटें हैं कि मरीजों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल चीजों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

यदि आप या आपके परिवार में कोई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और वायरल लोड अधिक है, तो जाहिर है उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है, ऐसी बिगड़ती स्थिति का सामना करने के लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। 

अस्पताल में भर्ती होने के बाद आपको कई चीजों की जरूरत पड़ती है। देखा गया है कि लोग घबराहट और जल्दबाजी में कुछ जरूरी चीजों को साथ रखना भूल जाते हैं जिनकी अस्पताल में जरूरत पड़ती है। हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको आपको हमेशा अपने बैग में रखना चाहिए। 

आपके बैग में होनी चाहिए ये चीजेंआपको डफल बैग या अन्य आसानी से ले जाने वाले बैग में फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चार्जर्स, सेलफोन, टूथब्रश और टूथपेस्ट, थरमस, हेल्दी ब्रेकफास्ट,कंघी और इयरफोन। 

सामान्य चीजेंआरामदायक कपड़े, पाजामा, चप्पल, शॉक्स, विक्स, अंडरवियर, कलम और कागज, छड़ी (बड़े वयस्कों के लिए)। 

हाइजीन आइटम लिप बॉम, लोशन, सैनिटाइजर, टिश्यू, और मास्क 

दवाएंयदि आप पहले से ही डायबिटीज या थायराइड जैसी किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो बैग में अपनी नियमित दवाओं को रखना न भूलें। यहां तक कि अगर आपको कोरोना संबंधित जटिलताओं के लिए इलाज किया जा रहा है, तो आपको अपनी जेनेरिक दवाओं को नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

थर्मामीटरबुखार कोरोनावायरस का सबसे आम लक्षण है। दिन में कुछ बार अपने शरीर के तापमान की निगरानी करना आपकी स्थिति का मूल्यांकन करने में मदद कर सकता है।

ओक्सीमीटरअधिकांश रोगी अस्पताल में खतरनाक रूप से ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। Oximeter से आप अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर सकते हैं। किसी भी जटिलता से बचने के लिए अपने ऑक्सीजन के स्तर को बार-बार चेक करते रहें या जब आपको सांस की कमी महसूस हो।

भारत में कोरोना से अब तक दो लाख से ज्यादा मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 79 हजार 257 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3645 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। एक दिन में ये भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हैं।

इससे पहले बुधवार को आई अपडेट में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3293 लोगों की मौत की बात कही गई थी। साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 2 लाख के पार चला गया था। मंत्रालय की ओर से गुरुवार को आए ताजा अपडेट के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 4 हजार 832 हो गई है। 

भारत में कोरोना एक्टिव केस 30 लाख के पार

भारत में सामने आए नए मामलों के बाद देश में अब तक कुल 1 करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें डेढ़ करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 69 हजार डिस्चार्ज हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सकोविड-19 इंडियाघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार