लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Tips: कोरोना वायरस के हल्के मामले को धीरे-धीरे बदतर बना सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां

By उस्मान | Updated: May 18, 2021 10:16 IST

जान को खतरे में डाल सकती हैं आपकी यह गलतियां

Open in App
ठळक मुद्देजान को खतरे में डाल सकती हैं आपकी यह गलतियांहल्के लक्षणों को न करें नजरअंदाज इन गलतियों से नहीं मिल पाएगा सही इलाज

कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी लहर में संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। कोरोना के लक्षण बढ़ रहे हैं और बदल रहे हैं। कई मामलों में लक्षण नजर भी नहीं आ रहे। ऐसे में डॉक्टर संक्रमितों को लक्षणों पर नजर रखने और सही समय पर उपचार शुरू करने की सलाह देते हैं।

डॉक्टरों का यह भी मानना है कि कोरोना के हल्के लक्षणों का अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया, तो लक्षण गंभीर हो सकते हैं जिससे जान को खतरा हो सकता है।  कोई मामला हल्के से बदतर कैसे हो सकता है?कोरोना वायरस के अधिकांश मामले हल्के तरीके से शुरू होते हैं। हालांकि कई मामलों में संक्रमण गंभीर हो सकते हैं और ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हो सकती है।

डॉक्टरों का मानना है कि मरीजों लक्षणों को गंभीर होने से बचाने के लिए पहले दिन से कुछ सावधानियों का पालन करना चाहिए। हालांकि गंभीर लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कुछ कारक हैं, जो आपके मामले को जटिल बना सकते हैं।  

हल्के लक्षणों को नजरअंदाज करनायह एक ऐसे सबसे बड़ी गलती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कोरोना के सामान्य, असामान्य और खतरनाक लक्षणों पर नजर रखना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है कि एक हल्के संक्रमण को भी गंभीरता से लिया जाए और इसे वायरल या एलर्जी की प्रतिक्रिया की तरह न माना जाए।

आपको लक्षण महसूस होने पर तुरंत टेस्ट कराना चाहिए। समय पर पता लगाने से व्यक्ति को दूसरों को संक्रमित करने से भी बचाया जा सकता है और समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

स्टेरॉयड उपचार बहुत जल्द शुरू करनासूजन और गंभीरता को कम करने के लिए अस्पताल में भर्ती मामलों में स्टेरॉयड की सिफारिश की जा रही है। हालांकि, सभी मामलों में स्टेरॉयड के उपयोग की आवश्यकता नहीं होती है। अंधाधुंध प्रयोग, या हल्के संक्रमण में इनका प्रयोग करने से समस्या हो सकती है।

इसलिए, कोई भी मरीज जो कोरोना से पीड़ित है और घर पर ठीक हो रहा है, उसे सतर्क रहना चाहिए और केवल वही दवाएं लेनी चाहिए, जो इलाज करने वाले डॉक्टर द्वारा बताई गई हों। स्टेरॉयड के लगातार उपयोग को गंभीर जटिलताओं से भी जोड़ा गया है, जैसे म्यूकोर्मिकोसिस, या ब्लैक फंगस।

समय पर किसी कोविड एक्सपर्ट से सलाह न लेनाकोरोना पॉजिटिव लोग एक बड़ी गलती यह कर रहे हैं कि वो किसी कोविड एक्सपर्ट से सलाह नहीं ले रहे हैं। बेशक लक्षण बहुत सारे अन्य संक्रमणों के समान हैं, फिर भी आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। एक्सपर्ट ही आपको उन दवाओं के बारे में बता सकता है, जो लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं। आपको एक्सपर्ट ही बताएगा कि कब आपको अन्य टेस्ट, स्कैन और अन्य काम करने चाहिए। 

टेस्टिंग में देरीकोरोना के बदलते रूप और लक्षण नहीं दिखने की वजह से बहुत से लोग देरी से टेस्ट कराते हैं। इससे ठीक होने की समयसीमा प्रभावित हो सकती है। समय पर टेस्ट कराने से आपको सही समय पर सही इलाज में मदद मिल सकती है। 

लक्षणों की निगरानी नहीं करनापहले दिन से ही आपको SP02 लेवल, बुखार, ऑक्सीजन लेवल आदि पर नजर खनी चाहिए। खासकर ऑक्सीजन में गिरावट (92%) चिंता का एक प्रमुख कारण बन सकता है। इसी तरह, बुखार जो सातवें दिन तक कम नहीं होता है, वह भी एक चेतावनी संकेत है। इसलिए, रोगियों को अपने लक्षणों को एक घंटे / दो घंटे के आधार पर चार्ट करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब