लाइव न्यूज़ :

Covid-19 symptoms: कोरोना की चपेट में आने के बाद कितने दिनों में लक्षण महसूस होते हैं ? जानिये WHO और CDC ने क्या कहा

By उस्मान | Updated: October 5, 2020 11:30 IST

कोरोना वायरस के लक्षण : आमतौर पर यह समझा जाता है कि कोरोना के लक्षण 14 दिनों के बाद नजर आते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना को लेकर अब भी कई नई जानकारी सामने आ रही हैसीडीसी के अनुसार, संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोविड-19 को महामारी घोषित करने के लगभग सात महीने बाद भी इस बीमारी के बारे में नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब तक सभी को यही पता था कि कोरोना की चपेट में आने के बाद किसी को लक्षण महसूस होने में 14 दिनों का समय लगता है। लेकिन अब इस तथ्य को लेकर एक नई जानकारी आई है।

कोरोना वायरस के लक्षण

आमतौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण सार्स-को-2 वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड यानी संपर्क में आने के बाद लक्षणों के महसूस होने के बीच का समय 14 दिन माना गया है। इस दौरान मरीज को बुखार, खांसी, गले में खराश, स्वाद या गंद की हानि और दस्त जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

क्या है WHO का कहना

कोरोना के लक्षण अब जल्दी नजर आने लगे हैं। यह बात WHO ने मानी है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा, कोरोना की चपेट में आने के बाद लक्षण शुरू होने में पांच से छह दिनों में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसके लक्षण 1 से 14 दिनों में ही शुरू होते हैं।

क्या है CDC का कहना

यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की इस पर अलग राय है। संस्था का मानना है कि वायरस के संपर्क में आने के 2-14 दिन बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सीडीसी के अनुसार, एक अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना के 97.5 प्रतिशत लोगों को संक्रमण के 11.5 दिनों के भीतर लक्षण महसूस हो सकते हैं।

क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना

इस पर भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राय भी सीडीसी से मिलती जुलती है। मंत्रालय का कहना है कि कोरोना की चपेट में आए मरीज को लक्षण महसूस होने में 14 दिनों का समय लग सकता है। 

भारत में कोरोना के मामले 66 लाख पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 903 मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,02,685  हो गई। वहीं एक दिन में 74,442 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,23,816 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले जहां 65 लाख से पार पहुंच गये वहीं इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 55 लाख से ज्यादा हो गई।

इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 84.13 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 55,86,704 है। देश में फिलहाल 9,34,427  कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 14.32 फीसदी है। कोविड-19 मृत्यु दर अब घटकर 1.55 फीसदी रह गई है।

देश में सात अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे। इसके बाद यह आंकड़ा 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से पार हो गया। वहीं 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार हो गया।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन अक्टूबर तक 7,89,92,534 नमूनों की जांच हुई है जबकि शनिवार को 11,42,131 नमूनों की जांच हुई।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब