लाइव न्यूज़ :

टीका लगवा चुके लोगों में कोरोना के लक्षण : वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना होने पर नजर आ रहे हैं ये 5 लक्षण

By उस्मान | Updated: July 26, 2021 09:49 IST

कोरोना वायरस टीका लगवा चुके और ठीक हो चुके लोगों को भी नहीं छोड़ रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस टीका लगवा चुके और ठीक हो चुके लोगों को भी नहीं छोड़ रहा हैटीका लगवाने वालों में दिख रहे हैं अलग लक्षणटीका नहीं लगवाने लोगों में बढ़ रहे हैं कोरोना के लक्षण

सूखी खांसी और बुखार कोरोना वायरस के स्पष्ट लक्षण हैं। अगर इनमें सिर दर्द और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द को जोड़ दिया जाए, तो यह फ्लू का एक स्पष्ट मामला होता। हालांकि अगर इन लक्षणों के साथ सूंघने व स्वाद की क्षमता कम होना और गले में खराश भी है, तो ये कोरोना के लक्षण हो सकते हैं।

कोरोना के नए रूप सामने आने के बाद लक्षणों की सूची तेजी से बढ़ी है। कोरोना के लक्षण अब और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि कोरोना अब ठीक होने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा। वैक्सीन लगवाने वालों को भी कोरोना हो सकता है। सवाल यह है कि वैक्सीन लगवाने वालों लोगों में कोरोना के क्या लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 

टीका लगवाने वालों में कोरोना के लक्षण

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में चल रहे एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दोनों टीके लगवाने लोग भी कोरोना का शिकार हो सकते हैं और उनमें भी कोरोना के लक्षण नजर आ सकते हैं। लेकिन डेटा इस बात की पुष्टि करता है कि इन लोगों में आमतौर पर हल्के लक्षण होते हैं।

* सिरदर्द* बहती नाक* छींक आना* गले में खराश * गंध की भावना का नुकसान

टीका नहीं लगवाने वालों में कोरोना के लक्षण

कोरोना का टीका नहीं लगवाने वालों में सिरदर्द, गले में खराश, बहती नाक, बुखार, लगातार खांसी और सूंघने की कमी आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। इनमें से सूंघने की क्षमता कम होना कोरोना के लक्षणों की सूची में नौवें स्थान पर आ गया और सांस की तकलीफ 30वें स्थान पर आ गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब