लाइव न्यूज़ :

कोरोना टेस्टिंग किट CoviSelf की बिक्री शुरू, घर पर खुद कर सकेंगे टेस्ट, 15 मिनट में मिलेगा रिजल्ट, जानें कीमत

By उस्मान | Updated: June 4, 2021 09:08 IST

इस किट के जरिये आप घर पर खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच

Open in App
ठळक मुद्देइस किट के जरिये आप घर पर खुद कर सकेंगे कोरोना की जांच15 मिनट में मिलेगा रिजल्ट अभी ऑनलाइन और फार्मेसी पर मिलेगी किट

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पुणे स्थित एक डायग्नोस्टिक्स फर्म ने कोविड-19 की जांच करने वाली एक सेल्फ-टेस्टिंग किट की शिपिंग शुरू कर दी है. इसके जरिये आप घर पर खुद कोरोना की जांच कर सकते हैं।

 इस किट का नाम 'कोविसेल्फ' (CoviSelf) है। बताया जारा है कि यह किट फिलहाल फार्मेसिस और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। मेडिकल संस्था ICMR ने मई में इस किट को मंजूरी दे दी थी। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसक परिणाम केवल 15 मिनट में आ सकता है। 

इस किट को मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने बनाया है और इसकी कीमत 250 रुपये रखी गई है। इसे देश की पहली कोरोना होम-टेस्ट किट बताया जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल भारत को अपना पहला आरटी-पीसीआर टेस्ट किट भी दिया था जो अब आमतौर पर कोविड-19 टेस्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने कहा कि वर्तमान में प्रति सप्ताह 70 लाख परीक्षण किट की क्षमता है और जून की शुरुआत तक इसे बढ़ाकर 1 करोड़ परीक्षण किट कर दिया जाएगा। इसके प्रत्येक पैक में एक क्यूआर कोड होता है जिसे ऐप पर रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए परीक्षण के परिणाम के साथ दर्ज किया जाना चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ICMR दिशानिर्देशों के अनुसार इस किट का इस्तेमाल बिना लक्षणों वाले लोगों और तत्काल किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों द्वारा किया जा सकता है। इसक फायदा यह हो गा कि कोरोना का जांच करने हेतु इस किट का इस्तेमाल करने के लिए मेडिकल एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होगी। 

इस बीच ICMR ने दोहराया है कि ऐसे लोग जिनमें लक्षण नहीं हैं और RAT टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट निगेटिव है, उन्हें तुरंत RTPCR परीक्षण करवाना चाहिए।

प्रत्येक किट के उपयोग करने के निर्देश और परीक्षण के बाद इसे सुरक्षित रूप से निपटाने के लिए एक बायोहाज़र्ड बैग प्रदान किया जाएगा। असुविधा को कम करने के लिए परीक्षण को नाक के स्वैब  का उपयोग करके किया जाता है।

CoviSelf की कीमत और रिपोर्ट टाइमCoviSelf का 15 मिनट में परिणाम आ जाएगा। इसके इस्तेमाल करने के बावजूद अगर कोई निगेटिव आता है और कोरोना जैसे लक्षण रहते हैं, तो उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस टेस्ट किट की कीमत 250 रुपये है और कंपनी कुछ दिनों के भीतर इसकी शिपिंग शुरू कर देगी। 

मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने कहा है कि देश अब तक के सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। ऐसे में CoviSelf लोगों की जान बचाने में मदद करेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब