लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Diet Tips: गिलोय खाने से बढ़ती है Immunity Power, जानें इसके अनेक फायदे

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 20, 2020 16:24 IST

गिलोय के औषधीय गुण  की वजह से इसे आयुर्वेद में अमृत वटी भी कहा जाता है. गिलोय का ठीक तरह से प्रयोग शरीर में पैदा होने वाली वात, पित्त और कफ से होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है.

Open in App

Coronavirus से लड़ने के लिए एक्सपर्ट्स बार बार इम्युनिटी स्ट्रोंग करने पर जोर दे रहे है. अगर आपको लग रहा है कि इम्यूनिटी को बढ़ाना असंभव है तो, ऐसा नहीं है. हमारी लाइफ स्टाइल और ईटिंग हैबिट्स  से हमारी इम्यूनिटी कमजोर जरूर हो जाती है. लेकिन इसके बावजूद खोई इम्यूनिटी को वापस पाया जा सकता है.

आज हम आपको एक चमत्कारी पौधे के बारे में बताने जा रहे है जो हर तरह के मर्ज की दवा साबित होता है. ये चमत्कारी पौधा है गिलोय इसकी छाल, जड़, तना और पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स होते हैं.

डॉक्टर्स के मुताबिक़ गिलोय से व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ती है और  किसी भी प्रकार के रोगों से लड़ने कि ताकत देती है.  गिलोय के औषधीय गुण  की वजह से इसे आयुर्वेद में अमृत वटी भी कहा जाता है.

गिलोय का ठीक तरह से प्रयोग शरीर में पैदा होने वाली वात, पित्त और कफ से होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है. तो चलिए इस वीडियो में आपको गिलोय के 5 फायदों के बारें में बताते है. 

इम्यूनिटी बढ़ाए 

किसी भी बिमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी पॉवर बहुत स्ट्रोंग होनी चाहिए.  इम्युनिटी पॉवर बढाने के लिए आप गिलोय के जूस का सेवन भी शुरू कर सकते हैं. गिलोय शरीर से टॉक्सिन को निकालता है.

इतना ही नहीं लिवर से जुड़ी बीमारियों से भी गिलोय के सेवन से ठीक हो जाती है. किसी व्यक्ति को लगातार सर्दी-खांसी-जुकाम की समस्या हो रही हो तो उन्हें गिलोय के रस का सेवन शुरू कर देना चाहिए.  

पाचन को ठीक करता है गिलोय

गिलोय के रस का नियमित रूप से सेवन करने से आपका Digestion भी इम्प्रूव हो जाता है. गिलोय शरीर में खून के प्लेटलेट्स की गिनती को बढ़ाती है.

गिलोय के नियमित सेवन से  पाचन और पेट से संबंधित किसी भी समस्या को ठीक हो जाती है.  हमारा पाचन तंत्र भी ठीक रहता है.  इसके लिए आपको आधा ग्राम गिलोय पाउडर को आंवले के चूर्ण के साथ नियमित रूप से सेवन करना चाहिए. 

आंखों की रोशनी को बढ़ाता है गिलोय

जिनकी आंखों की रोशनी कम हो रही हो, उन्हें गिलोय के रस को आंवले के रस के साथ देने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और आंख से संबंधित रोग भी दूर होते हैं. गिलोय का ठीक तरह से प्रयोग शरीर में पैदा होने वाली वात, पित्त और कफ से होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार गिलोय के सेवन से कॉर्निया डिसऑर्डर और मोतियाबिंद  जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है. 

डायबिटीज में फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें गिलोय के रस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय रामबाण है. डायबिटीज के ऐसे मरीज जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए गिलोयका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. गिलोय से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

मोटापा से छुटकारा दिला सकता है गिलोय

अगर आप मोटापे से परेशान है तो गिलोय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. गिलोय के एक चम्मच रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम लेने से मोटापा दूर हो सकता है. 

लेकिन गिलोय का सेवन कैसे करना है इसके लिए अपने डॉक्टर से पहले संपर्क करें.  इसके डंठल का ही प्रयोग करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में गिलोय का सेवन न करें, अन्यथा मुंह में छाले हो सकते हैं. बाजार में आपको गिल्यो का जूस पाउडर और गोलिया मिल जाएगी. 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब