लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यहां मिला कोरोना वायरस का नया रूप जो है 10 गुना अधिक संक्रामक, चेतावनी जारी

By उस्मान | Updated: August 17, 2020 12:14 IST

बताया जा रहा है कि मलेशिया में कोरोना वायरस का नया रूप मिला है और जिस व्यक्ति में मिला है वो भारत से लौटा था

Open in App
ठळक मुद्देइस स्ट्रेन का नाम 'D614G' बताया जा रहा हैऐसे मामलों की शुरुआत एक मलेशियाई रेस्टोरेंट मालिक से हुई यह व्यक्ति से भारत से लौटा था

मलेशिया में कोरोना वायरस का एक ऐसा नया रूप पाया गया है जो सामान्य से 10 गुना अधिक संक्रामक है। कोरोना के इस स्ट्रेन का नाम 'D614G' बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों की शुरुआत एक मलेशियाई रेस्टोरेंट मालिक से हुई जिसने 14 दिन के आवश्यक क्वारंटीन अवधि को तोड़ा। यह व्यक्ति से भारत से लौटा था। और ऐसे कम से कम तीन मामले मिले हैं।  

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया में इस नए स्ट्रेन का मिलना खतरे की घंटी है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जिसने वायरस को कंट्रोल करने में कामयाबी हासिल की है। मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक नूर हिशाम अब्दुल्ला ने कहा कि इस नए स्ट्रेन का मतलब यह हो सकता है कि टीकों पर मौजूदा अध्ययन म्यूटेशन के खिलाफ अधूरा या अप्रभावी हो सकते हैं।

लोगों को सतर्क रहने की चेतावनीउन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी कि लोगों को सावधान रहने और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि यह स्ट्रेन अब मलेशिया में पाया गया है। लोगों के सहयोग की बहुत आवश्यकता है ताकि हम किसी भी संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ सकें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का क्या खान है कोरोना वायरस में होने वाला यह म्यूटेशन अमेरिका और यूरोप के देशों में भी तेजी से फैल रहा है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन से इंसानों को अधिक गंभीर बीमारियां हो रही हैं। 

कोरोना से अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमितकोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। चीन से निकली इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 21,825,601 लोग संक्रमित हो गए हैं और 773,065 लोगों की मौत हो गई है।

मलेशिया में कोरोना के कुल 9,200 मामलेमलेशिया में अब तक कोरोना वायरस के 9,200 मामले मिले हैं और यहां मरने वालों का आंकड़ा 125 हो गया है। हालांकि मलेशिया में इस नए स्ट्रेन का मिलना खतरे की घंटी है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जिसने वायरस को कंट्रोल करने में कामयाबी हासिल की है। 

भारत में कोरोना से 50 हजार से ज्यादा मौतकोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की तादात 26 लाख पार कर गई है। वर्ल्ड ओ मीटर के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2,647,316 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 51,045 हो गया है। देश में अब रोजाना 60 हजार के पास नए मामले सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार तक 19,19,843 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71।91 तक पहुंच गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से लोगों की मौत की दर में गिरावट आई है और अब यह 1।93 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6,76,900 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 26।16 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब