लाइव न्यूज़ :

Covid-19 effects: ठीक हुए मरीजों को दोबारा हो रहा है कोरोना, भारत में मिले 3 केस, दोबारा लक्षण दिखने पर करें ये 3 काम

By उस्मान | Updated: October 14, 2020 11:14 IST

कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का पहला मामला हांगकांग में सामने आया था, जानिये ऐसा होने पर मरीज में क्या-क्या लक्षण नजर आ सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में भी आ चुके है ऐसे केसभारत में दोबारा कोरोना संक्रमण होने की अवधि 100 दिन

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से देश में 7,237,082 लोग संक्रमित हो गए हैं और 110,617 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमित होने के तीन संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले मुंबई में और एक अहमदाबाद में सामने आया है। 

दोबारा कोरोना संक्रमण होने की अवधि 100 दिन

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि आईसीएमआर ने पुन: संक्रमण की 100 दिन की मियाद तय करने का फैसला किया है, अगर ऐसा होता है जैसे कि कुछ अध्ययनों में कहा गया है। हालांकि अभी तक विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की ही ओर से कोई अवधि तय नहीं की गई है। एंटीबॉटी की उम्र करीब चार महीने मानी जाती है।

हांगकांग में सामने आया था पहला मामला

उन्होंने कहा, 'दोबारा संक्रमण की समस्या का पहला उल्लेख हांगकांग के मामले में आया। उसी प्रकार कुछ मामलों का उल्लेख भारत में- दो मुंबई में और एक अहमदाबाद में- में हुआ है।' 

उन्होंने बताया कि डब्‍ल्‍यूएचओ के उपलब्‍ध डाटा से यह जानकारी मिली है कि दुनियाभर में दोबारा कोरोना होने के केस करीब 24 के आसपास हैं। हम आईसीएमआर के डाटा बेस में देख रहे हैं। इससे दोबारा संक्रमण से ग्रसित होने वालों की पहचान कर उन लोगों से फोन के जरिये संपर्क साधा जा रहा है।

दूसरी बार मरीज में क्या लक्षण दिखे

हांगकांग के बाद जब अमेरिका में कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का मामला सामने आया था तो डॉक्टरों ने पाया कि मरीज दूसरी बार बहुत अधिक बीमार था। उसे निमोनिया हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ऑक्सीजन देनी पड़ी थी।

दोबारा कोरोना के लक्षण महसूस होने पर क्या करें?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर किसी व्यत्कित को फिर से कोरोना वायरस के लक्षण महसूस होते हैं, तो उसे तुरंत खुद को अलग हो जाना चाहिए और टेस्ट कराना चाहिए। इसके लक्षणों में तेज बुखार, लगातार खांसी या गंध या स्वाद का महसूस नहीं होना शामिल हैं।

अगर आपके साथ रहने वाले को दोबारा कोरोना हो गया है तो भी आपको सेल्फ-आइसोलेट हो जाना चाहिए। इससे पहले कि आपको कोरोना वायरस के टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव मिले, तब तक आपको फिर से आइसोलेट हो जाना चाहिए। यदि आप आइसोलेशन में हैं तो आपको इस दौरान घर से नहीं निकलना चाहिए।

कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण

डॉक्टर के अनुसार, 'कोरोना वायरस के लक्षण भी फ्लू के जैसे ही हैं। इस वायरस के सामान्य संकेत और लक्षणों में सांस संबंधी समस्याएं जैसे सांस में कमी, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, खांसी, नाक बहना आदि शामिल हैं। अधिक गंभीर मामलों में, संक्रमण से निमोनिया, सेवेर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी फेलियर यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

कोरोना के इलाज के लिए अभी तक कोई दवा या स्थायी इलाज नहीं मिला है लेकिन डॉक्टर और वैज्ञानिक लगातार दवा खोज रहे हैं। कोरोना से बचने का तरीका केवल सुरक्षा है। यही वजह है कि तमाम देशों में लोगों को आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है क्योंकि यह वायरस से एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार