लाइव न्यूज़ :

Delta Plus variant update: कोरोना का घातक रूप डेल्टा प्लस 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित

By उस्मान | Updated: June 23, 2021 10:01 IST

क्या तीसरी लहर का कारन बन सकता है डेल्टा प्लस वैरिएंट

Open in App
ठळक मुद्देक्या तीसरी लहर का कारन बन सकता है डेल्टा प्लस वैरिएंट कई राज्यों में मिले मामलेमध्य प्रदेश में कई लोगों की मौत

भारत में कोरोना की दूसरी  लहर अभी खत्म ही नहीं हुई की अब तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। इस बीच कोरोना का डेल्टा वैरिएंट नई मुसीबत बनकर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट को वैरियंट ऑफ कंसर्न माना है। मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट कहा था।

प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट दुनिया के 9 देशों में है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव से हैं। वहीं, इसके अलावा केरल के पलक्कड़ और पथनमथिट्टा जिले, और मध्य प्रदेश के भोपाल और शिवपुरी जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट दुनिया के 80 देशों में है। डेल्टा प्लस वैरिएंट अभी 9 देशों ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, रूस, भारत, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, नेपाल और चीन में मिला है।

अभी यह वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर बताया है कि उन्हें कैसे डेल्टा प्लस वैरिएंट को डील करना है।

वहीं तीसरी लहर आने के सवाल पर डॉ. वीके पॉल ने कहा कि ये कोई नहीं जानता कि वायरस कब अपना रूप बदल ले, ये पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता, लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां न तो दूसरी लहर आई और न चौथी लहर आई।

 उन्होंने कहा कि अगर हम सावधान रहें तो हो सकता है कि यह कंट्रोल में रहे। हालांकि राहत की बात ये है कि 7 मई के मुकाबले देश में कोरोना के मामलों में 90 फीसद की कमी आई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक अभी ये वैरिएंट का मसला छोटा लग रहा है लेकिन बड़ा रूप ले सकता है इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। वायरस का कोई वैरिएंट कितनी तेजी से फैलता है और कितना घातक होता है, उस हिसाब से उसे अलग अलग श्रेणी में रखा जाता है।

डेल्टा वैरिएंट तो काफी समय से कई देशों में मिला है लेकिन इसका नया रूप डेल्टा प्लस बड़ी चुनौती बन रहा है जिस पर शोध जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब