लाइव न्यूज़ :

covid-19: कार्यस्थल पर मास्क लगाएं और एएक दूसरे से दूरी बनाना, छींकने के दौरान कोहनी या रूमाल से नाक-मुंह ढके, एम्स दिल्ली ने जारी किया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 21:31 IST

प्रशासन ने सभी अस्पताल कर्मचारियों को कोविड-19 के मामले दुनिया के कुछ हिस्सों में बढ़ने का हवाला देते हुए और बीमारी के नए प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्दे रूमाल से नाक व मुंह ढकने और एक दूसरे से दूरी बनाना सुनिश्चित करने को कहा है।अधिकारियों के बीच दूरी हो और खासकर कैंटीन में लोगों के जमा होने से बचा जाए। छुट्टी के दौरान कम से कम 50 फीसदी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों को एक-दूसरे से दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करने और रोकथाम के उपाय करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया है। एक अन्य आदेश में, सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि सर्दियों की छुट्टी के दौरान कम से कम 50 फीसदी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बृहस्पतिवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में, प्रशासन ने सभी अस्पताल कर्मचारियों को कोविड-19 के मामले दुनिया के कुछ हिस्सों में बढ़ने का हवाला देते हुए और बीमारी के नए प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी।

अस्पताल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मास्क लगाने, कार्यस्थल की सफाई सुनिश्चित करने, छींकने के दौरान कोहनी या रूमाल से नाक व मुंह ढकने और एक दूसरे से दूरी बनाना सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में कहा गया है कि कक्षों में बैठने की व्यवस्था इस तरह से हो कि अधिकारियों के बीच दूरी हो और खासकर कैंटीन में लोगों के जमा होने से बचा जाए। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम