लाइव न्यूज़ :

COVID-19 and Sexual Health: महामारी के दौरान यौन संबंध के मामले में इन 5 बातों का रखें ध्यान

By उस्मान | Updated: April 21, 2021 09:59 IST

क्या कोरोना महामारी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना चाहिए है ?

Open in App
ठळक मुद्देक्या कोरोना महामारी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना चाहिए है ? एक्सपर्ट्स की राय, कुछ बातों का हमेशा रखें ध्यानअपनी और अपने साथ की सेहत का रखें ध्यान

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वायरस कई तरीके से इंसान को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में सवाल पैदा हो गया है कि क्या कोरोना वायरस यौन स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है? 

एक्सपर्ट्स कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना और साफ-सफाई का ध्यान रखना आदि बातों पर जोर दे रहे हैं। तो क्या यह समझ लेना चाहिए कि महामारी के दौरान यौन संबंध से बचना चाहिए ? 

वैसे तो महामारी के दौरान यौन संबंध को लेकर कोई खास दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मामले में कुछ नियमों का पालन किया जाना चाहिए। 

जर्नल लीजर साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के दौरान यौन संबंधों को लेकर तेजी से गिरावट आई है। यह हैरान करने वाली बात है।

कोई इस तथ्य को खारिज नहीं कर सकता है कि यौन संबंध एक बेहतर एक्सरसाइज है। इससे व्यक्ति को संतुष्टि मिलती है। यह तनाव और चिंता को कम करता है, अच्छी नींद को बढ़ावा देता है और दिमाग में एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जारी करता है। 

अध्ययनों के अनुसार, किसी भी तरह का शारीरिक संबंध, यहां तक कि गले लगना या किसिंग करने से भी फील गुड हार्मोन जारी होते हैं। इन तनावपूर्ण समय के दौरान यौन संबंध बनाना एक बहुत बड़ा मूड-बूस्टर बन सकता है। खैर, महामारी के इस दौर में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सहमती जरूरीमहामारी का यह दौर हर किसी के लिए तनावपूर्ण है। हर व्यक्ति एक अजीब तरह का तनाव, चिंता और बेचैनी का सामना कर रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की शारीरिक संबंध के लिए दोनों पार्टनर की सहमती जरूरी है। आप इसके लिए अपने साथी से चर्चा करें, क्या पता उसके दिमाग में क्या चल रहा है। एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि बेहतर यौन संबंध के लिए दोनों पार्टनर का सहमत होना जरूरी है। 

टेस्टिंग के लिए कहेंयदि आपको कोरोना के मामूली लक्षण भी हैं, तो आपको टेस्ट कराना चाहिए और इसके बारे में आपको ईमानदारी से अपने साथी को बताना चाहिए। जाहिर है यौन संबंध के दौरान वायरस के फैलने का खतरा हो सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप पहले ही किसी से यौन संबंध बना चुके हैं और उसके बाद आपको लक्षण महसूस हुए हैं, तो अपना टेस्ट कराने के साथ उसे भी टेस्टिंग के लिए कहें। 

जोखिमों को लेकर सतर्क रहेंइस संकट में आपको पारदर्शी होना जरूरी है। यदि आप अपने साथी के साथ रहते हैं और शारीरिक संबंध बनाते हैं तो जाहिर है कि आपके संक्रमित होने की अधिक संभावना है। इसलिए आपको कोरोना से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए जैसे भीड़ से बचना, मास्क पहनना और बाहर जाते समय सामाजिक दूरी बनाए रखना। अगर आप में से कोई भी इन नियमों का पालन नहीं करेगा, तो जोखिम बढ़ सकता है। यह भी सुनिश्चित करें कि जब आप संबंध बनाएं, तो कंडोम का उपयोग करें। 

तकनीक को अपना सहयोगी बनाएंमहामारी के दौरान आप अपने साथी से अलग रह सकते हैं। अलग रहते हुए भी आप यौन संबंध का मजा ले सकते हैं। इसके लिए अपने फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सेक्सटिंग या वीडियो के जरिये यह काम कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार, इंटिमेसी बनाए रखने के लिए कई लोगों के लिए एक प्रभावी तरीका है। बेशक इसमें कुछ जोखिम शामिल हैं, खासकर जब आप पर्सनल फोटो या न्यूड इमेज शेयर करते हैं।

अपने साथी को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करेंमहामारी का यह दौर सभी के लिए मुश्किल भरा है। इस दौरान आपको अपने साथी का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी है। अगर आप दूर रहते हैं, तो ऑनलाइन डेट और ऑनलाइन भोजन साझा करें। कुल मिलाकर बात यह है कि इस दौरान बहुत ज्यादा मिलने-जुलने की कोशिश न करें, हमेशा मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियारिलेशनशिप टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर