लाइव न्यूज़ :

सर्दी का इफेक्ट : निमोनिया, टीबी, लंग कैंसर, ब्रोंकाइटिस और साइनसाइटिस का संकेत है इस रंग का बलगम

By उस्मान | Updated: October 23, 2018 13:35 IST

इस मौसम में बलगम बनना नॉर्मल है लेकिन अगर बलगम का रंग सामान्य से हटकर कुछ और है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते है। अगर आपको इस मौसम में हरा, पीला, लाल या काला कफ आ रहा है, तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह निमोनिया, टीबी और कई मामलों में लंग कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। फिलहाल जो मौसम है उसमें सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों का बड़ा खतरा होता है। इस मौसम में बलगम बनने की भी बड़ी समस्या होती है। खैर इस मौसम में बलगम बनना नॉर्मल है लेकिन अगर बलगम का रंग सामान्य से हटकर कुछ और है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते है। अगर आपको इस मौसम में हरा, पीला, लाल या काला कफ आ रहा है, तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह निमोनिया, टीबी और कई मामलों में लंग कैंसर के संकेत हो सकते हैं। चलिए जानते हैं किस रंग का कफ किस गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। 

1) हरा और पीला हरा और पीला कफ सर्दी या संक्रमण का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं लगातार इस रंग का कफ आना दर्शाता है कि आप ब्रोंकाइटिस और साइनसिसिटिस की समस्या से पीड़ित हों। 

2) ब्राउन ब्राउन रंग का कफ आने के यह संकेत हो सकता है कि आपकी नाक में पहले से खून जमा है। इसका सीधा संकेत यह है कि आप निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या फाइब्रोसिस से पीड़ित हैं।  

3) सफेदसफेद बलगम आना वायरल ब्रोंकाइटिस का संकेत हो सकता है जो बाद में पीले या हरे रंग का हो सकता है। इससे व्यक्ति में गैस्ट्रो रिफ्लक्स का भी पता लगाया जा सकता है। कई बार सीओपीडी मरीज को सफेद बलगम आता है। 

4) कालाइसका मातलब यह हुआ कि आपके नाक के अंदर कुछ गंदी हवा गई है। इसके अलावा यह कुछ और भयावह संकेत भी दे सकता है, जैसे कि दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन एक्सोफियाला डार्माटाइटिडीस, जो सिस्टिक फाइब्रोसिस की जटिलता के रूप में हो सकता है।

5) गुलाबी या लाल बलगम का रंग लाल या गुलाबी होने के वजह खून है। ये लंग इन्फेक्शन जैसे निमोनिया या टीबी का संकेत हो सकता है। कंजर्वेटिव हार्ट फेलियर, फेफड़ों में धमनियों में अवरोध होने का भी कारण ऐसा हो सकता है। गंभीर मामलों में, लाल कफ फेफड़ों के कैंसर का संकेत भी हो सकता है।

इस बात का रखें ध्यानसर्दियों में अगर आपको तीन हफ्तों से अधिक खांसी हैं, सीने में दर्द का अनुभव हो रहा है, बेवजह वजन घट रहा है या सांस लेने में कठिनाई हो रही है या फिर आपके कफ का रंग नॉर्मल नहीं है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सविंटर फिटनेसमेडिकल ट्रीटमेंटकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब