लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कम्युनिटी ट्रांसमिशन क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है ?

By उस्मान | Updated: June 11, 2020 15:05 IST

कम्युनिटी ट्रांसमिशन किसी भी महामारी का तीसरा चरण होता है, जानिये इस चरण में क्या-क्या होता है

Open in App

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में कम्युनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक संक्रमण शुरू हो गया लेकिन केंद्र ही इस बारे में घोषणा कर सकता है। उन्होंने सामुदायिक संक्रमण को तकनीकी शब्द बताते हुए अब इसकी जिम्मेदारी केंद्र पर डाल ली है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं उसमें आधे में स्रोत का पता नहीं है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि स्थानीय प्रशासन का आकलन "प्रसार के तीसरे चरण" की ओर इशारा करता है। जैन ने कहा, 'एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने भी सामुदायिक प्रसारण की और इशारा किया है लेकिन केंद्र ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।' 

कम्युनिटी ट्रांसमिशन क्या है (What is community transmission)

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसार) वो चरण होता है जब कोई रोग पूरे समुदाय में फैलने लगता है। इसका मतलब यह है कि रोग उन लोगों में भी फैल फैलना शुरू हो जाता है, जो कभी उन इलाकों में नहीं गए हैं, जहां से यह रोग पैदा हुआ है। इस चरण में रोग महामारी का रूप ले लेता है और इसे काबू करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

कम्युनिटी ट्रांसमिशन का सबसे बड़ा कारण बड़ी संख्या में लोगों को इंफेक्शन हो जाना है क्योंकि इससे उसके फैलने की गति बढ़ जाती है। इसके अलावा अधिक संख्या में लोगों के बीमार होने पर अस्पताल और स्वास्थ सेवाओं पर दबाव बढ़ जाता है। 

महामारी का तीसरा चरण होता है कम्युनिटी ट्रांसमिशन

इसे महामारी की तीसरी स्टेज माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्टेज में बड़ी संख्या में मामलों में वायरस के संचरण को रोकना कठिन हो जाता है। इसका मतलब है कि वायरस समुदाय के भीतर घूमना शुरू हो जाता है और उन व्यक्तियों को भी संक्रमित कर सकता है, जो न तो प्रकोप से प्रभावित देश की यात्रा कर चुके हैं और न ही वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।

महामारी के होते हैं तीन चरण (Stages of pandemic)

कोई भी रोग जब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लता है, तो इसे महामारी कहा जाता है। इस मामले में आमतौर पर किसी एक देश से जहां से इंफेक्शन की शुरूआत होती है, वहां से दूसरे देशों में यह फैलता है। कोरोना चीन में पैदा हुआ और चीन के बाहर पहला मामला थाईलैंड में पाया गया। यह किसी महामारी की पहला चरण है।

पहला चरणयानि जब किसी बीमारी के वायरस या विषाणु एक ही देश की सीमा तक सीमित होते हैं और किसी दूसरे देश में सिर्फ पीड़ितों के माध्यम से पहुंचते हैं तो यह महामारी का पहला चरण होता है।

दूसरा चरणलेकिन जब बिमारी के वायरस स्थानीय स्तर पर एक पीड़ित से दूसरे स्वस्थ लोगों को पहुंचने लगता है तो इस महामारी की दूसरी स्टेज माना जाता है। इस स्टेज़ पर एक खास इलाके में एक पीड़ित से दूसरे व्यक्ति में यह वायरस फैलता है। 

कम्युनिटी ट्रांसमिशन को कैसे रोका जा सकता है?

अगर कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज की बात करें, तो ऐसी स्थिति में लॉकडाउन अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति वायरस का प्रसार कर सकता है, बेशक उसने विदेश यात्रा न की हो और न वो किसी संक्रमित के संपर्क में आया हो। इसे रोकने के लिए सरकार को बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए उन्हें कम से कम 14 दिन निगरानी में रखना चाहिए। 

अगर किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो उसे तुरंत सामने आकर अपनी जांच करानी चाहिए। लोगों को एक साथ जमा होने से बचना होगा यानी सभी लोगों को जितना संभव हो, उतना अकेले रहना चाहिए। लोगों को अपने हाथों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। पॉजिटिव मामलों के इलाज के लिए जांच सुविधाओं, उपकरणों, आइसोलेशन बेड्स, वार्ड्स, दवाओं आदि का बेहतर इंतजाम करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम