लाइव न्यूज़ :

Covid-19 vaccine: शोधकर्ताओं का दावा, चीनी कोविड-19 टीका मानव परीक्षण के लिए सुरक्षित और प्रभावी

By भाषा | Updated: October 17, 2020 09:51 IST

अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को टीका लगाया है उनमें एंटीबॉडी की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं

Open in App
ठळक मुद्दे60 वर्ष से कम आयु के लोगों में इस टीके का परीक्षण किया गया थासभी प्राप्तकर्ताओं में एंटीबॉडी की प्रतिक्रियाएं सामने आई60 वर्ष और इससे अधिक आयु के प्रतिभागियों में एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया धीमी थी

चीन में परीक्षण किये जा रहे कोविड-19 टीकों में शामिल बीबीआईबीपी-कोरवी को एक छोटे प्रारंभिक चरण के मानव परीक्षण में सुरक्षित और प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में कारगर पाया गया है। शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक दूसरे टीके के लिए किए गए पिछले नैदानिक ​​परीक्षण में भी इसी तरह के नतीजे सामने आए थे जो निष्क्रिय किए गए सार्स-कोव-2 वायरस पर ही आधारित थे, लेकिन उस शोध में केवल 60 वर्ष से कम आयु के लोगों में इस टीके का परीक्षण किया गया था। 

'द लांसेट इन्फेक्शियस डिजीज' नामक पत्रिका में प्रकाशित नवीनतम अध्ययन के अनुसार, इस शोध में 18 से 80 वर्ष की आयु के प्रतिभागी शामिल थे और पाया गया कि सभी प्राप्तकर्ताओं में एंटीबॉडी की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के प्रतिभागियों में एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया धीमी थी, जिन्हें 42 दिनों का समय लगा, जबकि 18-59 आयु वर्ग के प्रतिभागियों में एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में 28 दिन लगे। 

उन्होंने कहा कि 18-59 आयु वर्ग के लोगों की तुलना में 60-80 वर्ष की आयु में एंटीबॉडी का स्तर भी कम था। परीक्षण में प्रयुक्त बीबीआईबीपी-कोरवी टीका वायरस के एक नमूने पर आधारित है जिसे चीन में एक मरीज से निकाल कर अलग किया गया था। 

वायरस के स्टॉक को सेल लाइनों का उपयोग करके प्रयोगशाला में पैदा किया गया और फिर बीटा-प्रोप्रायोनोलैक्टोन नामक एक रसायन का उपयोग करके इसे निष्क्रिय किया गया।

बीबीआईबीपी-कोरवी में मारे गए वायरस शामिल होते हैं, जिसमें एक अन्य घटक एल्यूमीनियम हाइड्रॉक्साइड होता है, जिसे एक सहायक घटक कहा जाता है क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।  

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 39,586,909 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,109,130 लोगों की मौत हो गई है। कुल संक्रमितों में से अब तक 29,658,575 लोग ठीक भी हुए हैं। 

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है। यहां अब तक 8,288,278 मामले सामने आ चुके हैं और 223,644 लोगों की मौत गई है। इसके बाद भारत दूसरे स्थान पर है 7,432,680 लोग संक्रमित हो गए हैं और 113,032 लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार