लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Vaccine: ‘एस्ट्राजेनेका’ का कोविड-19 टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंचा

By भाषा | Updated: September 1, 2020 16:16 IST

कोरोना वायरस वैक्सीन : जानिये कब तक आ जाएगा यह टीका

Open in App
ठळक मुद्देयह अंतिम मंजूरी मिलने के करीब हैजनवरी 2021 तक प्रभावी टीके की 30 करोड़ खुराक मुहैया कराना हैरीक्षण जल्द पूरा हो जाएगा और अंतिम मंजूरी के लिए तैयार हो जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ‘एस्‍ट्राजेनेका’ द्वारा विकसित टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है और यह अंतिम मंजूरी मिलने के करीब है। कई एजेंसियों के समूह ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत इस टीके का तीसरे चरण का परीक्षण किया जा रहा है।

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा संस्थान के नेतृत्व वाले इस समूह का लक्ष्य कोविड-19 के चिकित्सकीय उपाय के विकास में तेजी लाना और जनवरी 2021 तक प्रभावी टीके की 30 करोड़ खुराक मुहैया कराना है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘एस्‍ट्राजेनेका’ का टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह टीकों के अन्य समूहों का हिस्सा बन रहा है, जिनका परीक्षण जल्द पूरा हो जाएगा और अंतिम मंजूरी के लिए तैयार हो जाएगा।’’

‘एस्ट्राजेनेका’ कोविड-19 का टीका बनाने की दौड़ में सबसे आगे चल रही कंपनियों में से एक है। इसके अलावा ‘मॉर्डना इंक’ और ‘पीफाइजर इंक’ द्वारा विकसित टीके भी तीसरे चरण के परीक्षण में हैं।

देश में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई। मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है ।

इसके अनुसार देश में संक्रमण से मृत्यु दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है। देश में संक्रमण का आंकड़ा सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई। पिछले 24 घंटे में कुल 819 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 52, पंजाब में 49, मध्य प्रदेश में 20, दिल्ली में 18, गुजरात में 14, राजस्थान में 13, उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब