लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 लाख पार, जानिये कब आएगा टीका, टीकाकरण की तैयारियां कहां तक पहुंची

By उस्मान | Updated: December 1, 2020 08:42 IST

जानिये भारत में कब आ सकता है कोरोना वायरस का टीका

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, अब तक 1 लाख, 37 हजार से ज्यादा मौतदेश में टीकाकरण के लिए तैयारियां हो गई हैं शुरूएक देसी सहित कुल पांच टीके बन रहे हैं देश में

कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से देशभर में 9,463,254 लोग संक्रमित हो गए हैं और 137,659 लोगों की मौत हो गई है।

देश और दुनिया में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। भारत में एक देसी सहित कुल पांच वैक्सीन बन रही हैं और टीकाकरण को लेकर भी काम शुरू हो गया है। चलिए जानते हैं कि वैक्सीन का काम कहां तक पहुंचा है।

टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की होगी पहचानकेंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे एक बार टीका उपलब्ध हो जाने की स्थिति में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अंजाम देने के लिए डॉक्टरों, दवा विक्रेताओं, एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न सहित स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान करें।

स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता टीके को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत वितरित किया जाएगा। इस काम में मौजूदा सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) से संबंधित प्रक्रिया, प्रौद्योगिकी और नेटवर्क का पालन किया जाएगा। यह यूआईपी के समानांतर चलेगा। सूत्रों के अनुसार टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।  

पीएम ने टीकों की समीक्षा कीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ ऑनलाइन बैठक की और कहा कि लोगों को कोविड-19 टीके के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

जिन संभावित टीकों पर भी चर्चा की गई, वे सभी अलग-अलग चरण में हैं और सभी से जुड़ी विस्तृत जानकारी और परिणाम अगले साल आने की उम्मीद है।  

भारत को जल्द से जल्द मिलेगा कोविड-19 का टीकाकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी को भरोसा है कि भारत को कोविड-19 का टीका ‘जितना जल्दी संभव है’ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम महामारी को नियंत्रित कर लेंगे और ‘आर्थिक युद्ध’ में जीत हासिल करेंगे। ग

भारत में स्पुतनिक वी वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक होगी तैयार रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और दवा कंपनी हेटेरो भारत में हर साल स्पुतनिक वी वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार करने पर सहमत हो गए हैं। रूस के सावरेन वेल्थ फंड ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस की संभावित वैक्सीन स्पुतनिक वी का उत्पादन 2021 में शुरू करने का इरादा है। 

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रजेनेका ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रजेनेका की वैक्सीन के लिए भारत का सीरम इंस्टिट्यूट और आईसीएमआर मिलाकर परीक्षण कर रहे हैं। 

कोवैक्सीनऑक्सफोर्ड-एस्ट्रजेनेका मिलकर स्वदेसी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' बना रहे हैं जिसका तीसरे चरण का ट्रायल जारी है। इसके दूसरे ट्रायल के रिजल्ट कभी भी आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन 60 फीसदी असरदार हो सकती है। 

जाईकोव-डी इस वैक्सीन को फार्मा कंपनी कैडिला हेल्थ बना रही है और इसके दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल हो चुका है। फिलहाल के इस ट्रायल के नतीजों का इंतजार है। 

स्पूतनिक-वीरूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी का भारत में ह्यूमन ट्रायल जारी है। इसे भारत में बनाने के लिए डॉक्टर रेड्डी लैब्स ने अनुबंध किया है। 

ईज वैक्सीनहैदराबाद की बायोलोजिकल ईज वैक्सीन का भी पहले और दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल भारत में जारी है और कभी भी इसके परिणाम आ सकते हैं। 

कोविडशील्ड टीके पर दुष्प्रभाव का आरोप इस बीच चेन्नई में परीक्षण के दौरान 'कोविडशील्ड' टीका लगवाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने वर्चुअल न्यूरोलॉजिकल ब्रेकडाउन और सोचने-समझने की क्षमता के कमजोर होने की शिकायत करते हुए सीरम संस्थान और अन्य को कानूनी नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। साथ ही उसने टीके का परीक्षण रोकने की मांग की है। हालांकि कंपनी से इसे झूठा आरोप बताया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब