भारत में कोरोना के मामले 1.2 करोड़ पार, 'दवाई भी, कड़ाई भी' मंत्र से लड़ी जाएगी वायरस से जंग, जानें 5 बातें

By उस्मान | Updated: December 31, 2020 14:34 IST2020-12-31T14:31:04+5:302020-12-31T14:34:42+5:30

कोरोना वायरस टीकाकरण : जानिये किस वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी, कब शुरू होंगे टीके लगने

Coronavirus update in India: PM Modi's Mantra For 2021 Dawai Bhi, Kadaai Bhi, vaccine update in India, Vaccination drive details in Hindi | भारत में कोरोना के मामले 1.2 करोड़ पार, 'दवाई भी, कड़ाई भी' मंत्र से लड़ी जाएगी वायरस से जंग, जानें 5 बातें

कोरोना वायरस वैक्सीन

Highlightsटीकाकरण के मद्देनजर पीएम ने दिया नया मंत्र जल्द ही दो टीकों को मिल सकती है मंजूरीदेश में जल्द शुरू हो सकता है टीकाकरण अभियान

भारत में कोविड-19 के 21,822 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,66,674 हो गए, जिनमें से 98.60 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। चीन से निकले इस वायरस से देश में अभी तक 1,48,738 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस का टीका लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है और जल्द ही लोगों को वैक्सीन मिल जाएगी। मोदी ने कोरोना के खिलाफ नया मंत्र भी दिया है।  

पीएम मोदी ने कहा, 'अब तक कोरोना के खिलाफ 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई' मंत्र था लेकिन अब यानी साल 2021 के लिए हमारा मंत्र होना चाहिए: 'दवाई भी, कड़ाई भी।' 

दो वैक्सीन को मिल सकती मंजूरी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और फाइजर ने कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन दिए हुए हैं. सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ इस पर विचार कर रहे हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी मिलकर 'कोविशिल्ड' वैक्सीन बना रहे हैं जबकि एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक 'कोवाक्सिन' वैक्सीन बना रहे हैं. फाइजर ने अपना डेटा पेश करने के लिए और समय मांगा है।

एक बार जब विशेषज्ञ पैनल द्वारा टीके को मंजूरी मिल जाएगी, तो आवेदन अंतिम मंजूरी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) में चले जाएंगे। सरकार अगले महीने से टीकाकरण शुरू करना चाहती है।

 ठीक होने की दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत 
आंकड़ों के अनुसार कुल 98,60,280 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। 

उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम
देश में लगातार 13 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,57,656 लोगों का कोरेाना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.51 प्रतिशत है।

सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में
कुल मरने वाले मरीजों में महाराष्ट्र के 49,463, तमिलनाडु के 12,109, कर्नाटक के 12,081, दिल्ली के 10,523 , पश्चिम बंगाल के 9,683, उत्तर प्रदेश 8,352, आंध्र प्रदेश के 7,104 और पंजाब के 5,331 लोग थे।

अब तक तक कुल 17,20,49,274 नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 30 दिसम्बर तक कुल 17,20,49,274 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,27,244 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Web Title: Coronavirus update in India: PM Modi's Mantra For 2021 Dawai Bhi, Kadaai Bhi, vaccine update in India, Vaccination drive details in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे