लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Treatment : जानलेवा कोरोना वायरस से बचाएंगी होम्योपैथी, यूनानी दवाएं

By संतोष ठाकुर | Updated: January 30, 2020 11:21 IST

आयुष मंत्रालय ने कहा है कि होम्योपैथिक और यूनानी दवाएं कोरोना वायरस की रोकथाम में प्रभावी हो सकती हैं।

Open in App

चीन में फैले घातक कोरोना वायरस को लेकर आयुष मंत्रालय ने बुधवार को एक स्वास्थ्य परामर्श जारी करते हुए सिफारिश की है कि होम्योपैथिक और यूनानी दवाएं कोरोना वायरस की रोकथाम में प्रभावी हो सकती हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा कि आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद् (सीसीआरएच) के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के एक बैठक में यह परामर्श जारी किया गया है। बैठक में होम्योपैथी के जरिये संक्रमण की रोकथाम के तरीकों और उपायों पर चर्चा हुई। 

मंत्रालय ने यह सिफारिश की है कि संक्रमण के खिलाफ रोगनिरोधी दवा के रूप में होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 को रोजाना तीन दिनों तक खाली पेट लिए जा सकता है। अगर कोरोना वायरस फिर भी रहता है, तो इसी खुराक को एक महीने के बाद दोहराया जाना चाहिए। उसमें कहा गया है कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी इस दवा को लिया जा सकता है। 

कोरोना वायरस के सामान्य संकेत और लक्षणों में श्वसन संबंधी लक्षण, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना आदि शामिल हैं। अधिक गंभीर मामलों में, संक्रमण से निमोनिया, सेवेर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी फेलियर यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, संक्रमण को रोकने के मानकों में नियमित रूप से हाथ धोना, खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना, मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाना शामिल है। खांसी-जुकाम और सांस की बीमारी के लक्षण दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचें।

इन बातों का रखें ध्यानखांसने, छीकने, बीमारी व्यक्ति को हाथ लगाने, खाना बनाते समय, कूड़ा उठाने, खाने के बाद, बाहर से आने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोयें छींकते और खांसते समय अपने मुंह और नाक को कवर रखेंइस्तेमाल किये गए टिश्यू को बंद कूड़ेदान में फेंकें छींकते या खांसते समय अपनी आस्तीन को ऊपर रखें फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों के पास जाने से बचेंमीट और अंडे को अच्छी तरह पकाकर खायें मीट काटने के लिए हर बार चाकू को अच्छी तरह धोकर यूज करें कच्चे मीट को हाथ में पकड़ने के बाद भी हाथ को अच्छी तरह धोयें बीमार पशु का मीट खाने से बचें किसी भी तरह के पशु उत्पाद को हाथ लगाने के बाद हाथों को धोयें मोहल्ले के किसी भी पालतू या आवारा पशु से दूर रहें बुखार और खांसी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचेंयदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो रही है, तो जल्दी से चिकित्सक के पास जायेंजानवरों और फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें कच्चे या अधपके पशु उत्पादों के सेवन से बचेंअपने घर में दिन में कम से कम दो बार पोंछा लगायेंसफाई के दौरान हाथों में ग्लव्स पहनें

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब