लाइव न्यूज़ :

कोरोना का इलाज : दूसरी लहर में मरीजों में दिख रहा 'सांस फूलने' का लक्षण, जानिये इससे राहत पाने के 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: April 13, 2021 12:18 IST

कोरोना के लक्षणों का इलाज : कोरोना के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, कुछ घरेलू उपाय आ सकते हैं काम

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के लक्षणों को नजरअंदाज न करेंकुछ घरेलू उपाय आ सकते हैं काम घर में मौजूद हैं इलाज की कुछ चीजें

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की दूसरी लहर जंगल में आग की तरह फैल रही है। भारत सहित पूरी दुनिया में रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना एक नए रूप सामने आने के बाद मामलों में ज्यादा वृद्धि देखी जा रही है। 

दुर्भाग्य से अब कोरोना के लक्षणों में तेजी देखी जा रही है। अब सर्दी या बुखार कोरोना के लक्षण नहीं रह गए हैं। दूसरी लहर में कोरोना के कुछ नए और अजीब लक्षण देखे जा रहे हैं।

लक्षणों में बढ़ोतरी कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से भी हुई है। हम आपको कोरोना के एक नए लक्षण के बारे में बता रहे हैं जिसका इलाज आप घर में भी कर सकते हैं। 

डिस्पेनिया (Dyspnea) भी है कोरोना का लक्षण

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के नए लक्षणों में अब डिस्पेनिया भी शामिल हो गया है। इस स्थिति में मरीज को सांस लेने में परेशानी और सांस फूलना जैसे लक्षण महसूस होते हैं।

इसके साथ मरीज को छाती में बेचैनी रहती है और सांस लेने में कठिनाई होती है। ऐसे में आपको तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए ताकि सही समय पर सही इलाज में मदद मिल सके।

डिस्पेनिया क्या है ?

इसे सांस फूलना भी कहते हैं. यह समस्या आमतौर पर फेफड़े या सांस से जुड़े किसी विकार से पीड़ितों को होती है। सांस फूलने की मुख्य वजह है शरीर को ऑक्सीजन ठीक से न मिल पाना जिस से फेफड़े पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। ऐसे में फेफड़े ऑक्सीजन पाने के लिए श्वसन क्रिया की गति को बढ़ा देते हैं। 

सांस फूलने का घरेलू इलाज

सांस फूलने के रोकने के दो उपाय हैं। एक, या तो शरीर की ऑक्सीजन की मांग पूरी करने के लिए बाहर से अतिरिक्त ऑक्सीजन दी जाए, दूसरे, शरीर की ऑक्सीजन की मांग को कम किया जाए।

होठों से सांस छोड़नासांस की तकलीफ को नियंत्रित करने का यह एक सरल तरीका है। यह आपकी सांस लेने की गति को तेजी से धीमा करने में मदद करता है। इसके लिए अपनी गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को आराम दें। अपने मुंह को बंद रखते हुए दो नाक के लिए धीरे-धीरे अपनी नाक से सांस लें। अपने होठों को ऐसे दबाएं जैसे कि आप सीटी बजा रहे हों। 

आगे झुककर बैठें आगे झुककर बैठने से आपके शरीर को आराम मिल सकता है और सांस लेना आसान हो सकता है। फर्श पर पैरों को रखकर कुर्सी पर बैठें, अपनी छाती को थोड़ा आगे झुकाएं। धीरे से अपने कोहनी को अपने घुटनों पर आराम दें या अपने हाथों से अपनी ठोड़ी को पकड़ें। याद रखें अपनी गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को रिलैक्स रखें। 

दीवार के सहारे खड़े होंदीवार के सहारे खड़े होने से आपके शरीर और वायुमार्ग को भी आराम मिलता है। दीवार के पास खड़े हों और दीवार पर अपने कूल्हों को टिकाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखें। अपने कंधों को आराम से, थोड़ा आगे की ओर झुकें, और अपनी भुजाओं को अपने सामने रखें।

ठंडी हवा लेंएक अध्ययन में पाया गया कि ठंडी हवा सांस की तकलीफ को दूर करने में मदद कर सकती है। इसके लिए थोड़ी देर पंखे की ठंडी हवा लें। इससे लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

कॉफी पियेंएक अध्ययन में पाया गया है कि कैफीन अस्थमा वाले लोगों के वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम देता है। यह चार घंटे तक फेफड़ों के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 

आवश्यक जांचवैसे तो अनगिनत जांचें हैं पर कुछ बहुत जरूरी जांचें सांस फूलने के कारण को समझने व उस के इलाज के लिए आवश्यक हैं, जैसे छाती का ऐक्सरे, छाती का एचआर, सीटी, पीएफटी, दिल के लिए डीएसई, खून की जांच जैसे विटामिन डी की मात्र व ब्लड गैस एनालिसिस आदि।

डॉक्टर के पास कब जाएं उस अस्पताल में जाएं जहां आवश्यक जांचों की सुविधा हो। संबंधित जांचों के बाद अगर लगे कि सांस फूलने का कारण फेफड़ा है तो किसी छाती रोग विशेषज्ञ व थोरेसिक सर्जन से सलाह लें। अगर सांस फूलना दिल की वजह से है तो किसी हृदयरोग विशेषज्ञ से सलाह लें। किडनी विशेषज्ञ की राय भी लेनी पड़ती है अगर गुरदे के कारण सांस फूल रही है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम