लाइव न्यूज़ :

सैनिटाइजर से ज्यादा असरदार है ये चीज, WHO का दावा, सिर्फ 30 सेकंड में खत्म कर देती है वायरस

By भाषा | Updated: April 21, 2020 10:01 IST

WHO ने एक एक ऐसे अल्कोहल युक्त कीटाणुनाशक की सिफारिश के है जो वायरस को सिर्फ 30 सेकंड में नष्ट कर सकता है और इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है

Open in App

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में भारी तबाही मचा रखी है. इस वायरस ने अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और करीब 25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं मिला है। इससे बचने के सिर्फ एक ही तरीका है और वो है खुद को संक्रमित लोगों से दूर रखना। 

कोरोना से बचने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना व सैनिटाइजर को हाथों पर रगड़ना आदि का सहारा लिया जा रहा है। बेशक यह चीजें कीटाणुओं को मारने में सक्षम है लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जिस अल्कोहल युक्त कीटाणुनाशक के प्रयोग की सिफारिश की है, उसके कारगर होने की पुष्टि एक अध्ययन में हुई है। 

आसानी से तैयार हो सकता है कीटाणुनाशकजर्मनी की रूर बोचम विश्वविद्यालय (आरयूबी) के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार फार्मेसियों द्वारा यह यौगिक आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और बाजार में कीटाणुनाशक की कमी को दूर कर सकते हैं। 

30 सेकंड में खत्म किया वायरसएमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज में अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने सार्स-कोविड-2 के वायरस को डब्ल्यूएचओ द्वारा बताए गए दो यौगिकों के सामने 30 सेकेंड तक रखा। आरयूबी के स्टीफन फैंडर ने कहा, 'हाथ में लगाने वाले सैनिटाइजर के लिए तय समय-सीमा के आधार पर ही यह समय चुना गया।' 

इसके बाद टीम ने इसकी जांच में यह पता लगाने की कोशिश की कि इनमें से कितने वायरस संक्रमित करने के लिए सक्रिय रह पाते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें पाया गया है कि डब्ल्यूएचओ के दोनों यौगिकों ने 30 सेकेंड के भीतर पर्याप्त संख्या में वायरस को निष्क्रिय कर दिया। 

इस कीटाणुनाशक में मिक्स होती हैं ये चीजेंइस यौगिक में मुख्य रूप से अल्कोहल एथेनॉल और आइसोप्रोपेनॉल शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ की सिफारिश वाले यौगिक में मुख्य रूप से 80 फीसदी एथेनॉल, 1.45 फीसदी ग्लिसरीन और 0.125 फीसदी हाइड्रोजन पेरॉक्साइड है। वहीं दूसरे यौगिक में 75 फीसदी आइसोप्रोपेनॉल, 1.45 फीसदी ग्लिसरीन और 0.125 हाइड्रोजन पेरॉक्साइड है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब