लाइव न्यूज़ :

लंबी दाढ़ी से बढ़ सकता है कोरोना वायरस का खतरा ?, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

By उस्मान | Updated: June 12, 2021 09:41 IST

अगर आपकी दाढ़ी लंबी है तो आपको तुरंत इन्हें ट्रिम करा लेना चाहिए, जानिये क्यों

Open in App
ठळक मुद्देलंबी दाढ़ी बढ़ा सकती है कोरोना का जोखिमकोरोना काल में ट्रिम कराते रहे फिटिंग का मास्क जरूर पहनें

कोरोना वायरस इंसानों को कई तरह से प्रभावित कर रहा है। यह वायरस खांसने, छींकने और बात करते समय मुंह से निकलने वाली कणों से फैलता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या किसी इंसान की दाढ़ी उसे कोरोना के जोखिम में डाल सकती है ? 

ऐसा माना जा रहा है कि लोग लंबे समय तक मास्क पहनकर रखते हैं और जिनकी दाढ़ी घनी है, उन्हें कोरोना का जोखिम अधिक हो सकता है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि घनी दाढ़ी की वजह से फेस मास्क की फिटिंग बिगड़ सकती है और वायरस आसानी से मुंह व नाक में आसानी से प्रवेश कर सकता है। चलिए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के सदस्य डॉक्टर एंथनी एम रॉसी ने  हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन को बताया कि 'यदि आपकी दाढ़ी बहुत घनी है, तो संभव है कि आपका मास्क को फिट नहीं आये और आपके मुंह व नाक को सही तरह कवर न कर पाए। इससे कण और वायु प्रवाह मास्क के बीच से आसानी से मुंह और नाक में जा सकते हैं।' 

इसका मतलब है कि यदि आप सांस लेते हैं, बोलते हैं, खांसते हैं तो वायरस की बूंदें आपके मास्क के भीतर नहीं रह पाएंगी और किनारों से बाहर आ सकती हैं। इससे न सिर्फ आपको बल्कि आपकी वजह से दूसरों को भी कोरोना का जोखिम हो सकता है। इसलिए आपको कोरोना काल में अपनी दाढ़ी ट्रिम करने की जरूरत है।

सीडीसी ने भी माना है कि मुंह पर जिनते अधिक बाल होंगे, मास्क के फिट होने में उतनी ही मुश्किल आएगी। पूरी दाढ़ी या लंबी चौड़ी दाढ़ी रखने की सलाह कम दी जाती है, क्योंकि यह आपके मास्क के आंड़े आएगा।

सीडीसी का कहना है कि चेहरे के बाल फिल्टर का काम नहीं करते, क्योंकि इनकी गहराई कम होती है और वे बेहद बारीक कीटाणुओं को नहीं रोक सकते. एजेंसी का मानना है कि चेहर पर बाल होने की वजह से मास्क से लीकेज होने के आसार 20 से 1,000 गुना तक बढ़ जाते हैं।

एजेंसी ने क्लीन शेव लुक को इस मामले में सबसे बेहतर बताया है. कोरोना वायरस के फैलने के बाद दुनिया भर में सुरक्षा के लिए मास्क का चलन काफी हद तक बढ़ गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार