Covid 3rd wave: अभी भी है तीसरी लहर से बचने का मौका, इन 20 गलतियों में सुधार करने से होगा कोरोना से बचाव

By उस्मान | Updated: August 18, 2021 11:38 IST2021-08-18T11:38:07+5:302021-08-18T11:38:07+5:30

खतरा अभी टला नहीं है, एक्सपर्ट्स अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका जाता रहे हैं

coronavirus third wave prevention tips: 20 mistakes that can cause covid-19 third wave | Covid 3rd wave: अभी भी है तीसरी लहर से बचने का मौका, इन 20 गलतियों में सुधार करने से होगा कोरोना से बचाव

कोरोना से बचाव के उपाय

Highlightsखतरा अभी टला नहीं है, एक्सपर्ट्स अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका जाता रहे हैंकोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैंकोरोना नियमों का पालन करना छोड़ना पड़ सकता है महंगा

कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे फिर बढ़ रहे हैं। डेल्टा वायरस भी तेजी से फैलना शूरू हो गया है। अक्टूबर तक तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। दूसरी लहर खत्म होते ही लोग कोरोना दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

आपको बता दें कि खतरा अभी टला नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जी आपको जल्दी से कोरोना का मरीज बना सकते हैं। इन्हें अच्छी तरह पढ़ें, समझें और इन पर अमल करें। 

1) कोरोना वायरस को माजक में लेना। यह खतरनाक बीमारी है जिससे दुनियाभर में 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 
2) हाथों को पानी और साबुन से नहीं धोना। ऐसा नहीं करने से वायरस आपके शरीर में घुस सकता है। 
3) हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक नहीं धोना, क्योंकि ऐसा नहीं करने से वायरस हाथ में चिपका रहता है। 
4) खुले में छींकना। इससे फैलने से रोकने के लिए आपको मुंह पर कपड़ा या कोहनी रखकर छींका चाहिए। 
5) खुले में खांसना। ऐसा करने से यह वायरस फैल सकता है इसलिए मुंह को कवर रखें। 

6) अपने हाथों से मुंह को छूना। ऐसा करने से आपकी आंख, मुंह या नाक द्वारा वायरस शरीर में जा सकता है। 
7) इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, देखा गया है लोग लॉकडाउन का सही तरह पालन नहीं कर रहे हैं। 8) लोग घर से बाहर जाते समय कई सतहों को अभी भी छू रहे हैं, ऐसा करने से बचें। 
9) भीड़ वाले स्थान पर जाना। लॉकडाउन के बावजूद लोग भीड़ में जा रहे हैं, जो महंगा साबित हो सकता है। 
10) बुजुर्ग लोगों के साथ रहना, फिलाहल उन्हें अलग रहने दें क्योंकि बुजुर्गों का इसका सबसे अधिक खतरा है। 

11) बीमार होने पर भी बाहर घूमना। आपकी यह गलती दूसरे लोगों को भी चपेट में ले सकती है। 
12) क्वारंटाइन में नहीं रहना, इस वायरस के लक्षण कम से कम 15 दिनों में नजर आते हैं। इस दौरान क्वारंटाइन होना जरूरी है। 
13) लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट करना जरूरी है ताकि दूसरों में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। 
14) फेस मास्क नहीं लगाना। यह गलती आपको और आपसे मिलने वालों को ले डूबेगी। 
15) हाथ मिलाना। अभी भी लोग यह गलती कर रहे हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि इससे आप एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। 

16) गले मिलना। इतना समझ लो कि अब यह तरीका प्यार जताने का नहीं बल्कि दुश्मनी निभाने का हो गया है। 
17) लक्षण ठीक हुए बिना घर से बाहर निकलना। यह बहुत बड़ी गलती है, हाथ जोड़कर विनती है ऐसा करने से बचें। 
18) मोबाइल को सैनिटाइज नहीं करना। आपको पता होना चाहिए कि कोरोना स्क्रीन पर तीन दिन तक चिपका रहता है। 
19) नाक में उंगली डालना। अब आपको इस गन्दी आदत से छुटकारा पा लेना चाहिए। 
20) आँखों को रगड़ना। आंख में खुजली होने पर उनमें उंगली न लगायें बल्कि किसी साफ कपड़े से साफ करें। 

21) बहुत से लोग बीमार होने पर अभी भी फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं जोकि एक बहुत ही गंदी आदत है। 
22) लाख समझाने के बावजूद लोग अभी भो रोजाना बेवजह कुछ चीजों को टच कर रहे हैं। 
23) यह वायरस अधिक उम्र के लोगों को जल्दी चपेट में लेता है, इससे बचने के लिए बुजुर्ग घर के अंदर ही रहे। 
24) अगर आप सांस या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 
25) पब्लिक पैलेस में नाक से कफ निकालना। ऐसा करना बंद कर दें और सड़क पर थूकने से भी बचें।  

Web Title: coronavirus third wave prevention tips: 20 mistakes that can cause covid-19 third wave

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे