लाइव न्यूज़ :

लक्षण दिखते ही कोरोना टेस्ट कराने से रिपोर्ट आ सकती है निगेटिव, सटीक रिजल्ट के लिए इतने दिनों बाद कराएं जांच

By भाषा | Updated: June 11, 2020 16:42 IST

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लक्षण दिखने पर जल्दी से जांच कराने से कोई फायदा नहीं है, इससे रिपोर्ट सही नहीं आती है

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआत में जांच की जाती है तो नतीजों में ऐसा हो सकता है कि वह संक्रमित न पाया जाएजल्दी जांच कराने से 67 प्रतिशत से अधिक लोगों के संक्रमित न पाए जाने की संभावना

कोरोना वायरस को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है और यह डायलॉग इस महामारी पर एक दम सटीक बैठ रहा है। वैज्ञानिक छह महीने बाद भी इस खतरनाक वायरस के बारे में पूरी तरह नहीं जान पाए हैं। जब तक उन्हें कुछ समझ आता है, तब तक एक हैरान करने वाली जानकारी आ चुकी होती है. 

कोरोना को लेकर अब जो नई जानकारी सामने आई है वो यह है कि अगर कोई शख्स कोविड-19 से संक्रमित होता है और शुरुआती स्तर पर ही उसकी जांच की जाती है तो नतीजों में ऐसा हो सकता है कि वह संक्रमित न पाया जाए जबकि असल में वह इस बीमारी की चपेट में आ चुका होता है। 

लक्षण दिखने के तीन दिन टेस्ट कराना बेहतरएक अध्ययन में यह दावा करते हुए कहा गया है कि इस विषाणु की जांच लक्षण दिखाई देने के तीन दिन बाद करना बेहतर होता है। यह अध्ययन पत्रिका ‘ऐनल्ज़ ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ में प्रकाशित हुआ है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों समेत कई अन्य मरीजों के मुंह के लार के 1,330 नमूनों का विश्लेषण किया।

जांच निगेटिव आने से दूसरे लोगों को भी खतराअध्ययन की सह लेखक लॉरेन कुसिर्का ने कहा, ‘‘चाहे किसी व्यक्ति में लक्षण हों या न हों लेकिन वह संक्रमित नहीं पाया जाता है तो यह इस बात की गारंटी नहीं है कि वह विषाणु से संक्रमित नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमित न पाए जाने पर हम मानते है कि यह जांच सही है और इससे दूसरे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है।’’ 

अधिक आशंका वालों का हो इलाजवैज्ञानिकों के अनुसार जिन मरीजों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की अधिक आशंका होती है उनका संक्रमित मानकर इलाज करना चाहिए खासतौर से अगर उनमें कोविड-19 के अनुरूप लक्षण हैं। उनका मानना है कि मरीजों को जांच की कमियों के बारे में भी बताना चाहिए। 

कम से कम आठ दिन बाद हो जांचआंकड़ों के आधार पर शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि संक्रमण की चपेट में आने के चार दिन बाद जिनकी जांच की जाती है उनमें 67 प्रतिशत से अधिक लोगों के संक्रमित न पाए जाने की संभावना होती है भले ही वे असल में संक्रमित होते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने का सबसे सही समय संक्रमण के आठ दिन बाद है जो कि लक्षण दिखने के औसतन तीन दिन हो सकता है।  

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और इस खतरनाक वायरस की चपेट में अब तक 418,919 लोगों की मौत हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 7,452,809 के ज्यादा हो गई है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में इस महामारी से 287,155 लोग प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 8,107 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम